हाल ही भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 16 डिज़ाइन में काफी सुंदर है और इसके स्पेक्स भी काफी बढ़िया हैं, इसके लॉन्च के साथ ही भारत में Oppo ने Oppo Reno 16c भी लॉन्च किया है जो काफी दमदार स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए भारत में काफी उत्साह था और इस उत्साह के चलते ऐसा भी हो सकता है की आप बिना इसके स्पेक्स के बारे में ज्यादा जाने इसे खरीदने का सोच लें. जब भी बाज़ार में एक नया स्मार्टफोन आता है तब आपको जरूर उसकी तुलना उस सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन्स से कर लेनी चाहिए. यहां है इस स्मार्टफोन की Motorola Signature के साथ तुलना.
Oppo Reno 16 अपने पिछले वेरिएंट की ही तरह एक काफी सुंदर 3D डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें एक काफी स्लीक और स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz का दमदार रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है.
Motorola Signature एक काफी अलग लेदर डिज़ाइन के साथ आता है और यह हाथ में भी हलका लगता है. इसके साथ ही साथ यह स्मार्टफोन एक 6.8 इंच के शानदार LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 165Hz का लाजवाब रिफ्रेश रेट मिलता है और इसमें 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है. यह स्मार्टफोन सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन के साथ आता है.
Oppo Reno 16 स्मार्टफोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है और इसमें Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट भी मिलता है. यह स्मार्टफोन Color OS कस्टम UI के साथ आता है और इसमें Adreno 722 GPU भी मिलता है.
Motorola Signature में Qualcomm का बेहतरीन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है जो Adreno 829 GPU के साथ आता है. इसमें बढ़िया प्रोसेसर और GPU के साथ ही साथ Android 16 का सपोर्ट मिलता है और इसमें यूजर्स को Android की 7 बड़ी अपडेट्स तक का सपोर्ट मिलता है.
Oppo Reno 16 स्मार्टफोन में एक शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा आता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन बढ़िया सेल्फी लेने के लिए 50MP के दमदार सेल्फी कैमरा के साथ आता है.
Motorola Signature भी कैमरा सेटअप में पीछे नहीं रहता है, इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन भी 50MP के बढ़िया सेल्फी कैमरा के साथ आता है.
बैटरी के मामले में Oppo Reno 16 अपनी 6700mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W तक की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है और यह स्मार्टफोन यूजर्स को ज्यादा अच्छी बैटरी लाइफ और बढ़िया परफॉरमेंस देता है.
बैटरी के मामले में Motorola Signature अपनी 5200mAh की बैटरी के साथ Oppo Reno 16 के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता है. इसमें 90W तक की वायर्ड टर्बो चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है और यह लगभग 40 मिनट में इस स्मार्टफोन को 100 प्रतीशत तक चार्ज कर देता है.
Oppo Reno 16 के 8 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 61,999 रुपये है और इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 67,999 रुपये है, इसकी बिक्री ऑनलाइन और रीटेस स्टोर में 9 जुलाई से शुरु होगी.
Motorola Signature के 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 55,990 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)