OnePlus Nord 6 Offer & Deals: OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च किया था. अब यह फोन देश में कल से बिक्री के लिए उपलब्ध है. आपको बता दें कि OnePlus Nord 6 लाइनअप का पहला मॉडल है और कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन्स और दो RAM वैरिएंट्स में पेश कर रही है. अच्छी बात है कंपनी इस नए-नवेले फोन पर भी बंपर छूट दे रही है.
फोन को आप Amazon और OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. कंपनी ग्राहकों के लिए बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन्स भी दे रही है, जिससे इसे खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है. आइए आपको OnePlus Nord 6 पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं.
भारत में OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 41,999 रुपये में आता है.
ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. यानी आप बेस वैरिएंट को केवल 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि टॉप मॉडल पर भी 3 हजार का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा चुनिंदा कार्ड्स पर 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है.
अभी सस्ते में फोन को खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है. फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है. डिजाइन के मामले में यह फोन प्रीमियम फील देता है और इसका वजन करीब 217 ग्राम है.
यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है. इसमें Adreno 825 GPU, 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो 33,147 sq mm एरिया में हीट को डिसिपेट करता है.
OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP (Sony LYT-600 सेंसर, OIS के साथ) का है जबकि साथ में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा (OmniVision सेंसर) भी दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, जो काफी बड़ी मानी जाती है. इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.
फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है. कंपनी 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट और अन्य जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.
अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो कि OnePlus Nord 6 स्पेसिफिकेशन्स के मामले में काफी आक्रामक दिखता है, खासकर इसकी 9000mAh बैटरी इसे अलग बनाती है. लेकिन सवाल यह है कि क्या इतने बड़े बैटरी साइज के साथ फोन का वजन और यूजर एक्सपीरियंस सही रहेगा या नहीं, यह यूज करने के बाद ही साफ होगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स