OnePlus 15R launched
OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है, जो पहले आए OnePlus 13R का अपग्रेडेड वर्ज़न है। कंपनी ने इस नए मॉडल में प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले में कई अपग्रेड किए हैं। अब सवाल ये है कि OnePlus 15R इसी सीरीज के दमदार फोन या ऐसा भी कह सकते है कि अपने बड़े भाई OnePlus 15 के मुकाबले कितना दमदार है? दोनों ही फोन एक ही ब्रांड के हैं, इसलिए कन्फ्यूज़न होना तय है। ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपको साफ समझ देगी कि आपके लिए कौन-सा मॉडल बेहतर रहने वाला है।
डिस्प्ले में OnePlus 15R थोड़ा बड़ा नजर आ रहा है। यह 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल साथ लेकर आता है। वहीं OnePlus 15 का डिस्प्ले 6.76 इंच है। दोनों ही फोन 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग बेहद स्मूद हो जाती है। खास बात यह है कि OnePlus 15 को डेवलपर्स के साथ मिलकर ऑप्टिमाइज़ किया गया है ताकि कुछ गेम्स में पूरा 165Hz आउटपुट मिल सके।
परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 15 में मौजूद Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर इसे सही मायनों में फ्लैगशिप फोन बना देता है। यह प्रोसेसर भारी गेम्स, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के दौरान भी फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। वहीं OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 आता है, जिसे हाई-एंड मिड-रेंज फोन के लिए डिजाइन किया गया है। यह पिछले जेनरेशन की तुलना में CPU में 38% और AI प्रोसेसिंग में 46% तक ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस करता है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग में यह फोन काफी दमदार रहेगा, लेकिन अल्ट्रा-हेवी परफॉर्मेंस चाहिए तो OnePlus 15 आगे निकल जाता है।
कैमरा सेक्शन में OnePlus 15, 15R से काफी आगे निकल जाता है। OnePlus 15 में तीनों कैमरे 50MP के हैं। यह सेटअप दिन और रात दोनों में शानदार फोटो क्लिक करता है। दूसरी तरफ OnePlus 15R में टेलिफोटो कैमरा हटा दिया गया है। यह सिर्फ 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आता है। हालांकि मेन कैमरा की क्वालिटी अच्छी है, लेकिन फ्लैगशिप-ग्रेड ज़ूम और फोटो फ्लेक्सिबिलिटी OnePlus 15 में ही मिलती है।
बैटरी को देखते हैं तो OnePlus 15R को एक दमदार बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है, इस फोन में आपको एक 7,400mAh की बैटरी मिलती है, जबकि OnePlus 15 में 7,300mAh बटेरी मिलती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड में OnePlus 15 एक बार फिर आगे है। यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि 15R में 80W चार्जिंग मिलती है। दोनों फोन के साथ चार्जर बॉक्स में नहीं मिलता, इसलिए खरीदते समय यह बात जरूर ध्यान में रखें।
अंत में, OnePlus 15R एक बैलेंस्ड और पॉवरफुल फोन है जो बड़ी बैटरी, नया चिपसेट और बड़ा डिस्प्ले इसके प्लस पॉइंट हैं। लेकिन अगर आपका फोकस दमदार कैमरा, फास्ट चार्जिंग और हाई-एंड परफॉर्मेंस पर है, तो OnePlus 15 अभी भी बेहतर चॉइस है।
यह भी पढ़ें: Motorola Signature: सामने आया मोटोरोला के अपकमिंग प्रीमियम फोन का डिज़ाइन, इस बड़ी जानकारी का भी हो गया खुलासा