Nothing Phone 3a series sale starts Today check first sale day offers price specification
Nothing की ओर से आधिकारिक तौर पर अपने Nothing Phone 3a Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए फोन्स को कई अपग्रेडस के साथ पेश किया है। आपको दोनों फोन्स के कैमरा, डिजाइन और परफॉरमेंस के साथ साथ AI फीचर आदि को लेकर भी कई अपग्रेड मिलने वाले हैं। कंपनी ने इस सीरीज में Nothing Phone 3a के साथ Nothing Phone 3a Pro को भी पेश किया है। आज हम इस फोन की तुलना पिछले साल आए Nothing Phone 2a Plus से करने वाले हैं। यहाँ आप दोनों फोन्स की तुलना देख सकते हैं। दोनों Nothing Phones के प्राइस यहाँ देखे जा सकते हैं, इसके अलावा नए फोन्स में जो भी अपग्रेड हुए हैं, उनके बारे में जानकारी के अलावा आप पिछले साल में आए और अभी लॉन्च हुए फोन्स की तुलना देख सकते हैं।
इस साल कंपनी ने डिजाइन में कुछ बदलाव करते हुए कैमरा को सर्कुलर कर दिया है। इसी कैमरा चेंज की चर्चा बड़े पैमाने पर चल रही है। इसके अलावा इस बार Nothing Phone में AI फीचर्स का एक्सेस भी दिया गया है। स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग भी मिलती है। वहीं, अगर Nothing Phone 2a Plus को देखा जाए तो इस फोन में एक पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग भी है। हालांकि, कंपनी ने अपनी परंपरा यानि ट्रांसपरेंट पैटर्न को इस फोन के साथ भी बनाए रखा है।
यह भी पढ़ें: POCO M7 5G VS Moto G45 5G: कम प्राइस में कौन सा 5G Phone आपके लिए मार्च 2025 में रहेगा बेस्ट
डिस्प्ले को देखते हैं तो पता चलता है कि Nothing Phone 3a Pro mem एक 6.77-इंच की Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसके अलावा इसमें 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। इस फोन में आपको Panda Glass का प्रोटेक्शन भी मिलता है Nothing Phone 2a Plus में आपको एक 6.7-इंच की Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है।
Nothing Phone 3a Pro स्मार्टफोन को देखा जाए तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, इस प्रोसेसर को कंपनी ने 4nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। इस फोन में 12GB की रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल मिलता है। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। दूसरी ओर, Nothing Phone 2a Plus को देखते हैं तो इसमें MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर मिलता है। इस प्रोसेसर को भी 4nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और 256GB स्टॉरिज मिलती है। दोनों ही फोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है।
Nothing Phone 3a Pro स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा, एक 50MP का पेरिस्कोप लेंस और एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है। यह एक सोनी सेन्सर है। Nothing Phone 2a Plus को देखते हैं इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप को जगह दी गई है। फोन में एक 50MP का मेन और एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। दोनों ही फोन्स में 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है।
Nothing Phone 3a Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल का है। इसके अलावा, Nothing Phone 2a Plus को देखा जाए तो इस फोन का शुरुआती प्राइस 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 27,999 रुपये के आसपास है।
अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी, AI फीचर्स, और एडवांस्ड कैमरा सिस्टम हो, तो Nothing Phone 3a Pro आपके लिए बेहतर ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, अगर आप थोड़ी किफायती कीमत में एक सॉलिड ऑल-राउंडर फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको Nothing Phone 2a Plus को बेहतरीन परफॉरमेंस और अच्छे स्पेक्स के साथ खरीद लेना चाहिए।