nothing phone 3 vs nothing phone 2 check comparisons
Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 26 सितंबर से Plus Members के लिए शुरू होने वाली है। हालांकि, बाकी सभी के लिए यह सेल 27 सितंबर को शुरू होगी। ऐसे में अगर आप Plus Member हैं तो आपको Sale में एक दिन पहले ही बेहतरीन डिस्काउंट और ऑफर का लाभ मिल सकता है। असल में इस सेल के दौरान Flipkart पर Motorola, Realme और Google के बड़े बड़े फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा लिस्ट में Nothing के फोन्स भी शामिल हैं।
एक टीजर से पता चलता है कि nothing Phone 2a को Flipkart Sale के दौरान बेहद सस्ते में सेल किया जाने वाला है। इसके अलावा, सेल में आपको एक नया वैरिएन्ट भी देखने को मिल सकता है। इस फोन को 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज में लाया जाने वाला है।
Nothing Phone 2a को सही मायने में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालांकि, फ्लिपकार्ट सेल में फोन पर आपको 11,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाने वाला है। अगर लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो इस डिस्काउंट को बेस्ट डील के तौर पर देखा जा सकता है।
किसी फोन को उसके स्पेक्स ही बेस्ट बनाते हैं, ऐसे में आपको Nothing Phone 2a के स्पेक्स को ही इस फोन को खरीदने से पहले चेक कर लेना चाहिए। हम आपको उन टॉप 5 स्पेक्स और फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानकारी आप इस फोन को खरीदने लिए दौड़ जाएंगे, इसके ऊपर से आपको मिलने वाला डिस्काउंट इस फोन को आपके लिए एक बेस्ट फोन बना देने वाला है।
Nothing Phone 2a में एक 6.7-इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 30Hz-120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। कंपनी ने इस फोन में अडेप्टिव रिफ्रेश रेट को शामिल किया है। यह एक अच्छी और बेहतरीन बात है। इसे जाहिर तौर पर फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद मिलती है। फोन की डिस्प्ले पर ग्राहकों को 1300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, इसमें गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी शामिल है।
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको 3 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है, यह भी एक बढ़िया बात है, इस सुविधा से आप फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Nothing Phone 2a में एक दमदार डुअल कैमरा सेटअप है, इस फोन में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फिओन में आपको 50MP का ही दूसरा कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 45W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।