Nokia ने आज ही भारतीय बाजार में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन Nokia C22 लॉन्च किया है जो Rs 7,999 की किफायती कीमत और एंड्रॉइड गो एडीशन प्लेटफॉर्म के साथ आता है। चलिए देखते हैं इस नए बजट ग्रेड हैंडसेट के टॉप 5 फीचर्स…
नए लॉन्च हुए Nokia C22 के पिछले हिस्से को पॉलिकार्बोनेट मटीरियल और साइड्स को मेटल फ्रेम से बनाया गया है। स्मार्टफोन चारकोल, सैंड और पर्पल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Nokia C22 में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।
इसके अलावा डिवाइस को UNISOC 9863A1 प्रोसेसर से लैस किया गया है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉइड 13 गो एडीशन पर काम करता है और ब्रांड ने दो साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का वादा किया है।
फोन के बैक पर ड्यूअल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमने 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर शामिल है, जबकि सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया है।
Nokia C22 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Nokia C22 के 2GB रैम वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7,999 INR है, वहीं 4GB मॉडल 8,499 INR में आया है। यह स्मार्टफोन ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।