Motorola Edge 70 Pro Vs OnePlus Nord 6 Vs Redmi Note 15 Pro+: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

By

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी बीच Motorola ने अभी पिछले ही महीने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च किया था। यह फोन हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर के साथ आता है। इसका मुकाबला इसी के आसपास लॉन्च हुए OnePlus Nord 6 और Redmi Note 15 Pro+ से माना जा रहा है। तीनों स्मार्टफोन लगभग एक ही प्राइस रेंज में आते हैं, लेकिन इनके फीचर्स और फोकस अलग-अलग हैं। कोई परफॉर्मेंस पर जोर देता है तो कोई कैमरा और बैटरी पर। आइए तीनों की तुलना करके देखते हैं कौन किस पर भारी है।

Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Redmi Note 15 Pro+

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर सपोर्ट और HDR10+ फीचर के साथ आता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जाती है। OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन मिलता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक है।

Motorola Edge 70 Pro

OS के मामले में मोटोरोला स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी इसके लिए 3 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। वहीं वनप्लस क डिवाइस Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी इसमें 4 बड़े OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। जबकि रेडमी का फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है।

प्रोसेसर और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। दूसरी और OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।

OnePlus Nord 6

अब बात करें बैटरी की, तो मोटोरोला फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि Nord 6 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर सपोर्ट करती है। Note 15 Pro+ में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा का अंतर

अब आ जाते हैं फोटोग्राफी डिपार्टमेंट पर, तो Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मौजूद है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक अतिरिक्त सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi के स्मार्टफोन में 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 15 Pro+

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। यह पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

OnePlus Nord 6 का 8GB + 256GB वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। यह फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर रंगों में उपलब्ध है।

Redmi Note 15 Pro+ की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। यह कीमत इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की है। स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, कॉफी मोचा और माइरेज ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में टंकी से आ रहा उबलता हुआ पानी? आज ही कर लो ये एक काम, दिन भर चिल्ड रहेगा पानी

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By