Motorola Edge 60 Fusion 5G launched know the price and features
अभी हाल ही में Motorola Edge 60 Fusion को लॉन्च कर दिया गया है, यह Motorola Edge 50 Fusion की ही पीढ़ी का नया फोन है। हालांकि, कई लोगों को अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है कि दोनों के बीच असल मायने में कौन से अपग्रेड किए गए हैं। हालांकि, देखा जाए तो दोनों ही फोन्स में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन एक छोटे से अंतर के साथ किसी भी स्मार्टफोन के माध्यम से आपकी डेली लाइफ इम्पैक्ट हो सकती हैं। इस तुलना को देखकर आपको सही मायने में पता चल जाने वाला है कि दोनों ही फोन्स के बीच कौन से अपग्रेड किए गए हैं, इसके अलावा आपको किस फोन को खरीदना घाटे का सौदा नहीं होने वाला है।
दोनों ही फोन्स में आपको प्रीमियम लुक मिलता है, असल में दोनों ही फोन्स में आपको इको लेदर बैक मिलती है, इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको Curved-Edge pOLED डिस्प्ले मिलती है। हालांकि, कंपनी ने Motorola Edge 60 Fusion के डिजाइन को ज्यादा रिफाईन किया है। इस फोन की डिस्प्ले पर कंपनी ने Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। हालांकि Motorola Edge 50 Fusion में डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है।
इसके अलावा अगर Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो यह फोन MIL-STD-810H रेटेड है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है। वहीं अगर Motorola Edge 50 Fusion को देखा जाए तो इसमें आपको IP 68 रेटिंग मिली हुई है। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों ही फोन्स में आपको pOLED दुसप्ले मिलती है। हालांकि Edge 60 में आपको LTPO सुविधा मिलती है, जिसे एक बड़े अपग्रेड के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट 4500 निट्स की ब्राइटनेस आदि मिलती है। हालांकि, Motorola Edge 50 Fusion में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है।
Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7300/7400 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। यहाँ आप जानते है कि मीडियाटेक के प्रोसेसर में आपको हाइयर क्लाक स्पीड मिलती है। हालांकि, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी अच्छा है, लेकिन मीडियाटेक प्रोसेसर से आप ज्यादा काम कर सकते हैं।
दोनों ही फोन्स में UFS 2.2 स्टॉरिज और एक जैसे रैम ऑप्शन दोनों ही फोन्स में मिलते हैं। इतना ही नहीं, अगर केवल और केवल Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलता है तो इसकी स्टॉरिज को आप आसानी से बढ़ा सकते हैं। यह फीचर आपको Motorola Edge 50 पर नहीं मिलता है।
बैटरी आदि की बात करें तो यहाँ भी कुछ अंतर नजर आता है, Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन में आपको एक 5200/5500mAh की बैटरी मिलती है। यह अलग अलग रीजन पर निर्भर करता है कि इसे कहाँ पेश किया गया है। इसके अलावा Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी की बात करें तो यह 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
पहली नजर में दोनों ही फोन्स का कैमरा एक जैसा नजर आता है। दोनों ही फोन्स में एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है जो OIS के साथ आता है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। दोनों ही फोन्स में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। हालांकि, नए फोन के कैमरा में आपको बढ़िया डाइनैमिक रेंज और लो-लाइट हैंडिलिंग में यह प्रोसेसर कारगर है।
Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन में आपको हाइयर फ्रेम रेट मिलता है, यह 1080p रिकॉर्डिंग के साथ आता है। इसके अलावा Motorola Edge 50 Fusion की बात करएओन तो इसमें आपको 120Fps मिलता है। दोनों ही फोन्स में आपको 30fps पर 4K सपोर्ट मिलती है। दोनों ही फोन्स में gyro-EIS स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट मिलता है।
दोनों ही फोन्स में आपको एक ही साइज़ के सेन्सर मिलते हैं। Motorola Edge 60 Fusion को देखते हैं तो स फोन में आपको अल्ट्रावाइड सेन्सर में अच्छे शॉट मिलते हैं। इसके अलावा स्मूदर वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है।