Motorola Edge 70 Fusion India Launch date specifications and Price check more details
फरवरी का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफी हलचल भरा रहा है। Samsung Galaxy S26 series, Vivo V70, iQOO 15R और Google Pixel 10a जैसे बड़े स्मार्टफोन्स को इस महीने हमने लॉन्च होते देखा है। लेकिन महीने के खत्म होते होते आपको अगर लग रहा है कि ये रफ्तार धीमी होने वाली है तो आपको मार्च के कैलेंडर को भी एक बार देख लेना चाहिए। मार्च 2026 में भी बहुत से स्मार्टफोन्स लॉन्च देखने को मिलने वाले हैं। आने वाले हफ्तों में बजट से लेकर परफॉर्मेंस-फोकस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक बाजार में एंट्री ले सकते हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं कि मार्च 2026 में बाजार में किन किन फोन्स का लॉन्च संभव है।
Nothing ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अपनी Nothing Phone 4a लाइनअप को 5 मार्च 2026 को इंडिया समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने वाला है। अभी बीते कल ही इस फोन के एक पिंक मॉडल को लेकर भी जानकारी सामने आई है, ऐसा भी मना जा रहा है कि Nothing Phone 4a का इंडिया लगभग लगभग 31,999 रुपये के आसपास हो सकता है। इसके अलावा Nothing Phone 4a Pro को कंपनी 39,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। डिजाइन को लेकर सामने ऐयाई जानकारी से यह मालूम होता है कि फिर सेक बार बैक पैनल ट्रांसपेरेंट होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको फोन की सिग्नेचर लाइटिंग इंटरफेस की झलक भी देखने को मिलेगी। यह सीरीज़ मिड-रेंज सेगमेंट में स्टाइल और सॉफ्टवेयर अनुभव को और भी ज्यादा यूनीक और बेहतर करने की नियत से लॉन्च की जाने वाली है।
Apple की ओर से भी 4 मार्च को होने वाले एक ईवेंट में उसके iPhone 17e को लॉन्च क्या जा सकता है? इस फोन की खासियत यह होने वाली है कि यह कम प्राइस में आएगा, लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी भी अन्य iPhone से कम नहीं होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसका डिजाइन और हार्डवेयर अगर देखा जाए तो यह iPhone 16e जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन को कंपनी भारत में 59,900 रुपये से शुरू होने वाली कीमत में लॉन्च कर सकती है।
Motorola भी मार्च की शुरुआत में अपने नए फोन Edge 70 Fusion को लॉन्च कर सकती है। इस फोन की खासियत इसके दमदार फीचर होने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फोन को कंपनी कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट से लैस होने वाली है। फोन में डिस्प्ले को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी, जो ज्यादा से ज्यादा रोशनी में भी फोन यूजर्स को दिक्कत नहीं करेगी। इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ साथ Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है, बैटरी पर कंपनी 68W की फास्ट चार्जिंग भी दे सकती है।
लीक्स के मुताबिक Poco मार्च की शुरुआत में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे फोन्स को लॉन्च कर सकता है। इस फोन में खासकर Pro मॉडल में कंपनी 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले रख सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आने वाली है, इतना ही नहीं, POCO के इस फोन में आपको Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर मिल सकता है। इसे सपोर्ट LPDDR5x RAM के सपोर्ट के अलावा UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल सकता है। यह फोन सीरीज परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड यूज़र्स को टारगेट कर सकती है।
OnePlus 15T मार्च में पहले चीन के बाजार में एंट्री लेने वाला है। इसके बाद इस फोन को ग्लोबल और इंडिया के बाजार में एंट्री मिल सकती है। ऐसा कुछ पहले भी देख चुके हैं, OnePlus अपने फोन्स को पहले चीन के बाजार में लॉन्च करने के बाद अन्य बाजारों में लॉन्च करता है। ऐसे भी लीक आदि सामने आ रहे हैं जो कहते हैं इस फोन को इंडिया के बाजार में चीन के बाद OnePlus 15s नाम लॉन्च किया जा सकता है? हालांकि, आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी मौजूद नहीं है। मार्केट में ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि यह फोन एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, इसमें हाई-एंड हार्डवेयर को छोटे फॉर्म फैक्टर में रखा जा सकता है।
मार्च में होने वाले लॉन्च यह दिखाते हैं कि ब्रांड्स हर सेगमेंट को कवर करने की तैयारी में हैं। हमने देखा है कि मार्च में लॉन्च होने वाला फोन्स अलग अलग खासियतों से लैस हो सकते हैं जैसे:
अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च आपके लिए बहुत से ऑप्शन लेकर आने वाला है, बस आपको अपने बजट में एक सही ऑप्शन चुनने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Holi 2026: महंगा न पड़ जाए होली का जश्न..स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए अभी से कर लें ये उपाय