Lava ने भारत में अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Lava Smart 4 लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला HMD Vibe 5G और Poco C71 जैसे फोन्स से है। तीनों डिवाइस में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी दी गई है, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और कनेक्टिविटी के मामले में इनके बीच काफी अंतर है। आइए जानते हैं इन तीनों फोन्स में कौन किस पर भारी है।
Lava Smart 4 में 6.56 इंच का qHD LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 960×540 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन को Military Grade MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। यह Konark Gold और Ajanta Grey रंगों में आता है।
HMD Vibe 5G में 6.67 इंच का HD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। फोन का वजन 190 ग्राम है।
वहीं, Poco C71 तीनों में सबसे बड़ी 6.88 इंच की HD+ स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland की ट्रिपल आई-प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन मिली है। इसमें Wet Touch सपोर्ट भी है, जिससे गीले हाथों से स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है। फोन का वजन 193 ग्राम है।
Lava Smart 4 में 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और IMG8322 GPU दिया गया है। फोन में 3GB RAM के साथ 3GB वर्चुअल RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 Go Edition पर चलता है।
HMD Vibe 5G में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T760 चिपसेट है, जिसे 4GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन स्टॉक Android 15 पर चलता है और कंपनी दो साल तक तिमाही सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसके अलावा इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलती है।
Poco C71 में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज 2TB तक बढ़ाने का विकल्प है। फोन Android 15 पर चलता है और इसे दो साल के Android OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने हैं।
Lava Smart 4 में 8MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
HMD Vibe 5G इस मामले में ज्यादा बेहतर हार्डवेयर देता है। इसके रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
Poco C71 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 32MP का मुख्य सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिजाइन की बात करें तो इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में गोल्डन रिंग डेकोरेशन दिया गया है।
Lava Smart 4 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
HMD Vibe 5G में भी 5,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि इसका चार्जर बॉक्स में दिया जाता है।
Poco C71 में तीनों में सबसे बड़ी 5,200mAh बैटरी है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसलिए बैटरी क्षमता के मामले में Poco C71 आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड में HMD Vibe 5G बेहतर है।
Lava Smart 4 की भारत में कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। इसे ऑफलाइन Lava रिटेल स्टोर्स और सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क के जरिए खरीदा जा सकता है। चुनिंदा फिजिकल स्टोर्स पर फाइनेंसिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं।
HMD Vibe 5G की कीमत 8,999 रुपये है, जो इसके एकमात्र 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
वहीं Poco C71 की शुरुआती कीमत सिर्फ 8,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसका 6GB+128GB मॉडल 9,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Amazon Sale में 55-इंच 4K Smart TV पर फाड़ू डिस्काउंट, घर में ही खुल जाएगा सिनेमा हॉल, देखें टॉप डील्स