Lava Agni 3 5G VS Motorola Edge 50 Fusion
Lava ने अपने Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च कर दिया है, हालांकि इस फोन में 40,000 रुपये वाले फीचर मिल रहे हैं। आज हम इस फोन की तुलना Motorola Edge 50 Fusion के साथ करने वाले हैं, जो इसी प्राइस के आसपास की कीमत में कैसे स्पेक्स ऑफर करता है, आप इस तुलना में देख पाएंगे। तो आइए इन दोनों फोन्स की तुलना देखते हैं तो पता लगाते हैं कि आखिर 20 हजार रुपये के असपस की कीमत में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला हैं।
अगर मैं सबसे पहले इन दोनों ही फोन्स की डिस्प्ले की बात करूँ तो आपको जानकारी के लिए बता देता हूँ कि Lava Agni 3 स्मार्टफोन में एक AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1B कलर्स के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में एक 6.78-इंच की 1200×2652 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिल थी है, यह 429 ppi सपोर्ट के अलावा Corning Gorilla Glass 5 के प्रोटेक्शन से भी लैस है। इस फोन में ग्राहकों को 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा फोन में एक पंच-होल भी है। जिसमें आपको फ्रन्ट कैमरा नजर आने वाला है।
इसके अलावा Motorola Edge 50 Fusion की बात करूँ तो इस फोन में आपको एक pOLED डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में एक 6.67-इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह 395 ppi सपोर्ट से लैस है, इसके अलावा फोन में आपको Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी मिलता है। इस फोन में 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा इस फोन में भी आपको एक पंच होल मिलता है।
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Lava Agni 3 5G की सबसे खास बात यह है कि इस फोन में आपको एक दूसरी डिस्प्ले भी मिलती है, जो इस फोन को एक अलग ही फोन इस प्राइस रेंज में बना देती है। इस प्राइस रेंज में आपको दूसरी डिस्प्ले वाला फोन शायद ही मिलने वाला है, इसी कारण इस फोन का यह प्लस पॉइंट है और लोगों को यह फीचर बेहद आकर्षित भी करने वाला है।
Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में OIS + EIS के साथ एक 50MP प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम + EIS के साथ एक 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी के लिए Lava के फोन में आपको EIS सपोर्ट के साथ एक 16MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस कामएर मिलता है। फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी मिलता है। यह कैमरा ऑटोफोकस के साथ आता है। Primary Camera को देखते हैं तो पता चलता है कि यह Sony LYT700C सेन्सर है। फोन में आपको पंच-होल डिजाइन में एक 32MP का वाइड ऐंगल लेंस मिलता है, जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है।
अगर Motorola Edge 50 Fusion को देखा जाए तो इस फोन में आपको Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos, 5 OS Upgrade and 5 Year SMRs, Guaranteed Durablity with MIL-810H Miliary Graded Certification भी मिलता है। Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको Dolby Atmos, HiRES, Dual Microphones के साथ साथ 3 साल का OS और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलता है।
इसके अलावा Lava Phone में Dolby Atmos, Dual Stereo Speakers, 4 साल का सिक्युरिटी और 3 साल का OS अपडेट मिलने वाला है। फोन में LPDDR5, Action Button, VC Cooling, Vibration on call connection, Conference Call, Call recording, VoNR, ViNR, DSS और Carrier Aggregation आदि फीचर भी मिलते हैं।
Lava Agni 3 का 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपए में उपलब्ध होगा, लेकिन यह वेरिएंट बिना चार्जर के आएगा। यदि आप इसे 66W चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 22,999 रुपए होगी। इसके अलावा, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए रखी गई है, जिसमें चार्जर भी शामिल है।
इसके अलावा अगर Motorola Edge 50 Fusion के प्राइस की बात करें तो यह फोन आपको Flipkart और Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को Flipkart पर 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल का है, हालांकि, फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल को आप Flipkart पर 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
| Feature | Lava Agni 3 5G | Motorola Edge 50 Fusion |
|---|---|---|
| Display | 6.78-inch AMOLED, 120Hz, 1200×2652 pixels, 1B colors, Corning Gorilla Glass 5, 1200 nits brightness | 6.67-inch pOLED, 144Hz, 1080×2400 pixels, Corning Gorilla Glass 5, 1600 nits brightness |
| Processor | MediaTek Dimensity 7300X | Snapdragon 7s Gen 2, 2.4GHz Octa-core |
| RAM | 8GB (with Virtual RAM support) | 8GB |
| Storage | 128GB / 256GB UFS 3.1 | 128GB / 256GB UFS 2.2 |
| Rear Cameras | 50MP (OIS+EIS) + 8MP Telephoto (3x zoom) + 8MP Ultra Wide | 50MP (Sony LYT700C) + 13MP Ultra Wide |
| Front Camera | 16MP (EIS support) | 32MP (Wide Angle) |
| Battery | 5000mAh, 66W Fast Charging | 5000mAh, 68W TurboPower Charging |
| Additional Features | Second AMOLED Display, IP64, Dolby Atmos, Dual Stereo Speakers, 4 years Security Updates | IP68, Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos, 5 Year SMRs, MIL-810H Military Graded Certification |
| Price | ₹20,999 (Without Charger), ₹22,999 (With 66W Charger), ₹24,999 (With Charger) | ₹20,999 (8GB RAM, 128GB), ₹22,999 (12GB RAM, 256GB) |
अगर आप Lava Agni 3 5G और Motorola Edge 50 Fusion में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए दोनों ही फोन्स में कुछ बेहतरीन फीचर्स हैं, लेकिन आपके उपयोग के आधार पर एक को चुनना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
अंत में, अगर आप बजट में कुछ अलग और नए फीचर्स चाहते हैं, तो Lava Agni 3 5G सही चुनाव हो सकता है। वहीं अगर आपको प्रोफेशनल फीचर्स और प्रिमियम अनुभव चाहिए, तो Motorola Edge 50 Fusion बेहतर रहेगा।