iQOO ने ऐलान कर दिया है कि Neo 7 Pro को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है, हालांकि इसकी परफॉरमेंस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह Neo 7 का प्रो वर्जन है इसलिए इसमें कुछ अपग्रेड्स की उम्मीद की जा रही है।
हाल ही में MySmartPrice की एक रिपोर्ट से पता चला कि Neo 7 Pro इस सीरीज के Racing Edition का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इसलिए नया फोन काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि Neo 7 Racing Edition में काफी अधिक कैमरा फीचर्स हैं। आइए देख लेते हैं स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेक्स की डिटेल्स…
iQOO Neo 7 Pro में 6.78-इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो Full HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।
iQOO का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है जिसे 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। डिवाइस एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस 13 के साथ आ सकता है।
हैंडसेट में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
जहां तक कैमरा की बात है, Neo 7 Pro में पीछे की तरफ तीन कैमरा सेंसर्स दिए जा सकते हैं। इस सेटअप में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही सामने की तरफ 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
iQOO Neo 7 Pro के बाकी फीचर्स में 5जी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB Type-C पोर्ट, ड्यूल-सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, 5.3 और स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हो सकते हैं।