iPhone 17e को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, हालांकि, यह इंडिया के बाजार में भी साथ में ही लॉन्च हुआ है। इस फोन का प्राइस अगर iPhone 16e से तुलना करें तो लगभग लगभग 5000 रुपये ज्यादा है। अब क्या यह प्राइस हाइक iPhone 17e के फीचर्स को जस्टिफाई करता है। हमें हो सकता है कि iPhone 17e का 64,900 रुपये का प्राइस ज्यादा लग सकता है लेकिन इस प्राइस में आपको एप्पल बहुत कुछ ज्यादा भी ऑफर कर रहा है। इस फोन में आपको इस नए प्राइस के साथ ज्यादा स्टॉरिज मिल त्यही है। इसके अल्वा फ़ास्टर परफॉरमेंस के अलावा आपको कई नए नए फीचर भी नए फोन में देखने को मिलते हैं, जो iPhone 16e में मौजूद नहीं थे। हालांकि, ये फीचर्स कौन से आपको मात्र कहने से समझ में नहीं आने वाला है। आपको इस फीचर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देनी पड़ेगी, तब आपको समझ में आएगा कि आखिर iPhone 17e कैसे iPhone 16e के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। हम आपको कुछ 6 अपग्रेड्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जो दोनों ही फोन्स के बीच में आपको अंतर बताते हैं।
iPhone 17e में आपको 256GB की स्टॉरिज मिलती है, इसे 128GB स्टॉरिज के स्थान पर शामिल किया गया है। इसी कारण शायद Apple की ओर से 5000 रुपये एक्स्ट्रा भी लिए जा रहे हैं। इस फोन का बेस वैरिएन्ट 128GB के स्थान पर 256GB है। हालांकि, अगर आप iPhone 16e में 256GB स्टॉरिज मॉडल खरीदने की सोच रहे थे तो आपको इसके लिए तो पहले से ही ज्यादा पैसे देने पड़ रहे थे। इसका मतलब है कि iPhone 17e इस मामले में आपके लिए एक बेहतरीन फोन है और स्टॉरिज को एक बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है। iPhone 17e के 256GB मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है, जबकि इसका 512GB स्टॉरिज मॉडल 84,900 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है।
iPhone 17e को कंपनी ने नए A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसी प्रोसेसर को हम iPhone 17 स्मार्टफोन में भी देख चुके हैं। यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर निर्मित होने के साथ साथ बेहद ही दमदार भी है। इसके अलावा फोन में आपको इस प्रोसेसर से जुड़े ही कुछ फीचर मिलते हैं, जैसे यह Apple Intelligence को अच्छे से हैन्डल कर सकता है, इसमें हाई-एंड गेमिंग क्षमता मिलती है, इसके अलावा इस फोन में हाई-एंड फोटो और वीडियो एडिटिंग की जा सकती है।
अगर iPhone 16e को देखा जाए तो इससे ज्यादा कलर वैरिएन्ट iPhone 17e में मिल जाने वाले हैं। जहां iPhone 16e को कंपनी ने केवल और केवल दो ही व्हाइट और ब्लैक कलर में पेश किया था। वहीं, iPhone 17e को कंपनी ने कई नए कलर के साथ पेश किया है। इसका Pastel Shade काफी दमदार है।
iPhone 17e में कंपनी ने MagSafe को भी शामिल किया है, इसका मतलब है कि iPhone 17e आधिकारिक तौर पर इस सुविधा को सपोर्ट करता है। इस फीचर की कमी सभी को iPhone 16e में महसूस हुई थी।
MagSafe के अलावा इस फोन को 30 मिनट के समय मात्र में ही 50% तक चार्ज किया जा सकता है। फोन में MagSafe के साथ साथ Qi2 फास्ट वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है जो लगबग लगभग 15W सपोर्ट की है। हालांकि, अगर इसकि तुलना iPhone 16e से की जाए तो जानकारी मिलती है कि इसमें 7.5W की Qi वायरलेस चार्जिंग क्षमता मौजूद थी।
iPhone 17e में इसके अलावा एक ज्यादा उन्नत पोर्ट्रेट मोड भी मिलता है। एप्पल का कहना है कि यह लोगों की पहचान के साथ साथ जानवरों की पहचान आदि कर सकता है और डेप्थ इनफार्मेशन को सेव भी कर सकता है। इस फीचर की कमी कहीं न कहीं iPhone 16e में थी।
यह भी पढ़ें: सस्ते में सालभर नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, चकाचक चलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ऑफर देखें