Apple iPhone 17e बनाम Google Pixel 10a: देखें कौन सा फोन खरीदना रहेगा बेस्ट..इंडिया प्राइस, कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस की तुलना

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Apple की ओर से कंपनी की iPhone 17 सीरीज में एक नए मॉडल को iPhone 17e के तौर पर जोड़ दिया गया है। ऐसा कह सकते हैं कि अब iPhone 17e को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को कंपनी का लेटेस्ट किफायती iPhone माना जा रहा है, जो अपने स्पेक्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। हालांकि, अभी iPhone 17e का लॉन्च ही हुआ है, इसके तुरंत बाद से ही इसके प्रतिद्वंदी की तलाश होने लगी है बाजार में सभी उस फोन को तलाश रहे हैं जो इसे टक्कर दे सके, कुछ लोग iPhone 17e की तुलना iPhone 16e से कर रहे हैं तो कुछ लोग एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इसका प्रतिद्वंदी तलाश रहे हैं। इस समय बाजार में इसे टक्कर देने के लिए सबसे मजबूत फोन कोई है तो Google का Pixel 10a ही है। आज हम इन दोनों ही फोन्स की तुलना यहाँ आपके लिए करने वाले हैं। दोनों ही फोन्स के प्राइस से लेकर, स्पेक्स की डिटेल्ड तुलना आपको देखने को मिलने वाली है।

कीमत में बड़ा अंतर

भारत में iPhone 17e का 256GB वेरिएंट 64,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह White, Black और Soft Pink रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं Google Pixel 10a का 8GB + 256GB मॉडल Flipkart पर 49,999 रुपये में मिल रहा है, इस फोन को Lavender, Fog, Berry और Obsidian जैसे कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। आसान भाषाओं में कहें तो Google Pixel 10a फोन iPhone 17e से लगभग लगभग 15000 रुपये सस्ता है। इसी कारण लोग इसकी ओर मुड़ें इसमें कोई दोराय नहीं है। आइए अब स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं इसके बाद यह साफ हो जाने वाला है कि दोनों फोन्स में से कौन सा आपके लिए बेस्ट होने वाला है।

कैमरा: Apple बढ़िया या Google?

iPhone 17e में 48MP का रियर कैमरा OIS के साथ मौजूद है, इस फोन में एक 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Apple की इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो स्टेबिलिटी पहले से ही इंडस्ट्री में मजबूत मानी जाती है। ऐसे में इस फोन के साथ यह आगे बढ़ने वाली है। दूसरी ओर Google Pixel 10a में 48MP प्राइमरी कैमरा और इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 13MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है। Google के कैमरा की खासियत इसकि AI फोटोग्राफी है, जिसमें Camera Coach, Auto Best Take और Google Photos में मिलने वाले एडवांस्ड एडिटिंग टूल्स इसे सबसे खास बना देते हैं। यहाँ भी अगर देखा जाए तो अपने दमदार कैमरा के दम पर Pixel 10a बाजी मार लेता है।

डिस्प्ले की तुलना, कौन सा फोन बेस्ट

iPhone 17e में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस साथ साथ अगर Pixel 10a की बात की जाए तो इसमें एक 6.3-इंच डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर में कौन आगे?

iPhone 17e Apple A19 चिपसेट पर चलता है और iOS 26.3 सिस्टम के साथ आता है। Apple का इकोसिस्टम और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत है। Pixel 10a Google Tensor G4 प्रोसेसर पर आधारित है और Android 16 के साथ आता है। Google का AI-फर्स्ट अप्रोच और क्लीन Android एक्सपीरियंस इसे अलग पहचान देता है। अगर आप Apple इकोसिस्टम में हैं तो iPhone बेहतर रहेगा, लेकिन AI फीचर्स और ओपन Android अनुभव के लिए Pixel 10a बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

बैटरी और चार्जिंग की तुलना?

iPhone 17e में 4005mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। दूसरी ओर, Pixel 10a में 5100mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड दोनों मामलों में Pixel 10a ज्यादा बेस्ट नजर आता है।

कौन सा फोन खरीदें?

अगर आप प्रीमियम ब्रांड, iOS इकोसिस्टम, और बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग चाहते हैं तो iPhone 17e आपके लिए सही रहेगा। वहीं, अगर आप कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और AI फोटोग्राफी फीचर्स चाहते हैं तो Pixel 10a ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17e लॉन्च होते ही iPhone 16e की कीमत धड़ाम! सीधा 10000 रुपये सस्ता हुआ फोन, डील देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :