iPhone 16 vs iPhone 17: अगर आप अभी iPhone 16 और iPhone 17 के बीच कन्फ्यूज हैं तो सीधा सच सुन लें. यहां ज्यादा सोचने वाली बात है ही नहीं. कीमत का फर्क इतना कम है कि गलत फैसला लेने का कोई मतलब नहीं बनता है. आइए समझते हैं कि आपको कौन-सा फोन इस साल खरीदना चाहिए.
आपको बता दें कि भारत में फिलहाल पुराने iPhones अभी भी Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर मिल रहे हैं, जहां iPhone 16 पर डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन असली गेम 256GB वैरिएंट में है क्योंकि 128GB अब प्रैक्टिकली बेकार हो चुका है.
iPhone 17 (256GB) की कीमत 82,900 रुपये है जबकि iPhone 16 (256GB) की कीमत ₹79,900 है. मतलब सीधा 3,000 रुपये का फर्क आपको दिख रहा होगा. हालांकि, इसके बाद कार्ड ऑफर (Axis / SBI) लगाने के बाद यह गैप और भी कम हो जाता है.
यह सिर्फ नंबर नहीं है. एक बार 120Hz इस्तेमाल कर लिया तो 60Hz पर वापस आना डाउनग्रेड लगेगा. इसके अलावा iPhone 17 में नया A19 प्रोसेसर है. इसके साथ बेहतर GPU परफॉर्मेंस (लगभग 2x इम्प्रूवमेंट), बैटरी एफिशियंसी बेहतर है. साथ में नए फीचर्स जैसे Action Button और Center Stage भी मिलेंगे.
इसके साथ कैमरा भी अपग्रेड है. रियर में में डुअल 48MP सेटअप दिया गया है जबकि फ्रंट में 18MP सेंसर दिया गया है.
अगर आप 80,000 रुपये खर्च कर रहे हैं और सिर्फ 3,000 रुपये बचाने के लिए पुराना फोन ले रहे हैं तो यह स्मार्ट डिसीजन नहीं लगता है. यह गलत सेविंग है. यह वही गलती है जो लोग करते हैं “थोड़ा सस्ता मिल रहा है” सोचकर फ्यूचर में समझौता कर लेते हैं.
इसमें ज्यादा साल अपडेट्स मिलेंगे, परफॉर्मेंस ज्यादा टिकेगी.
79,900 रुपये में 128GB वाला iPhone 16 सस्ता लगता है लेकिन आज के टाइम में स्टोरेज सबसे बड़ा फैक्टर है. फोटो, वीडियो, ऐप, रील, AI टूल्स, वॉट्सऐप स्टोरेज खाते हैं, ऐसे में 128GB लेने का मतलब 1-2 साल में आपको पछताना पड़ेगा.
अगर बजट 80 हाजर रुपये के आसपास है तो iPhone 17 ही लें. लेकिन iPhone 16 को खरीदा जा सकता है अगर यह आपको 65000 रुपये के आसपास मिल रहा हो जो फिलहाल नहीं है.
यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका