अब इंटरनेट न हो तो भी आपको पैसे भेजने या प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। NPCI द्वारा शुरू की गई *99# सेवा की मदद से आप UPI पेमेंट बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं। यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या जहां नेटवर्क कमजोर है।
बिना इंटरनेट UPI पेमेंट करने का तरीका
- मोबाइल से *99# डायल करें – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करें। यह USSD सेवा है जो NPCI द्वारा शुरू की गई है।
- भाषा चुनें – स्क्रीन पर भाषा चुनने का विकल्प आएगा। इसमें हिंदी और अंग्रेज़ी सहित कुल 13 भाषाएं मौजूद हैं।
- बैंक का IFSC कोड डालें – अब आपको अपने बैंक का IFSC कोड भरना होगा।
- बैंक खाता चुनें – यदि आपका मोबाइल नंबर एक से अधिक बैंक खातों से लिंक है, तो आपको विकल्प 1 या 2 दबाकर सही बैंक खाता चुनना होगा।
- डेबिट कार्ड से वेरिफिकेशन करें – अब अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और उसकी एक्सपायरी डेट डालें। यह स्टेप आपकी पहचान की पुष्टि करता है।
- UPI पिन डालें और पेमेंट करें – अंत में अपना UPI पिन डालें और पेमेंट को कन्फर्म करें। आपकी पेमेंट बिना इंटरनेट के हो जाएगी।
सेवा को बंद कैसे करें?
यदि आप इस सेवा को बंद करना चाहते हैं, तो दोबारा *99# डायल करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें: बिना भाग-दौड़ और परेशानी के घर बैठे पाए अपना ड्राइविंग लाइसेंस – यहां जानिए पूरा प्रोसेस
USSD क्या होता है?
USSD (Unstructured Supplementary Service Data) एक GSM मोबाइल नेटवर्क पर चलने वाली टेक्स्ट-आधारित सेवा है, जिससे आप बैलेंस चेक, मोबाइल सेटिंग्स एक्टिवेशन जैसी सुविधाएं बिना इंटरनेट के उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Status को बनाएं और भी ज्यादा क्रिएटिव, इंस्टाग्राम जैसे इस बिंदास फीचर के बारे में नहीं जानते सब लोग
नोट – यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जो कभी-कभी नेटवर्क से कट जाते हैं या जिनके पास स्मार्टफोन तो है लेकिन डाटा नहीं।