अभी के लिए Google Pixel 11 Pro का लॉन्च महीनों दूर है, लेकिन इस फोन को लेकर निरंतर कोई न कोई जानकारी सामने आती ही रहती है। इसी नई नई जानकारी के कारण हम यह जान पा रहे है कि Google Pixel 10 Pro के मुकाबले Google Pixel 11 Pro में कौन से बदलाव और अपग्रेड हो सकते हैं। माना जा रहा है कि Pixel 10 Pro के मुकाबले Pixel 11 Pro में कुछ अच्छे खासे और बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। अगर देखा जाए तो डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव होने के अलावा इस फोन में एक रिमूवेबल बैटरी मिल सकती है। इतना ही नहीं, फोन के बड़े अपग्रेड को देखते हैं तो ऐसा सामने आ रहा है कि इसमें 2nm प्रोसेस पर निर्मित Tensor G6 चिप को भी जगह मिल सकती है। फोन में एक 64MP का Periscope Lens मिल सकता है, जिसे एक बड़े अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा प्राइस को अगर देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि फोन इंडिया के बाजार में 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लौंछन किया जा सकता है। अब देखना होगा कि फोन को लेकर सामने आए लीक आदि कितने सटीक होते हैं।
Google Pixel 10 Pro के मुकाबले Google Pixel 11 Pro में डिजाइन को लेकर बड़े और जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। Bloomberg को दिए गए एक साक्षात्कार में कंपनी के Device और Services के Senior VP Rick Osterloh ने कहा है कि कंपनी हर दो-तीन साल में अपने डिजाइन को बदल देती है। इसका मतलब है कि Google Pixel 11 Pro के साथ ऐसा हो सकता है। इसका मतलब है कि डिजाइन इस फोन का नया और यूनीक हो सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि इस साल एक नए डिजाइन वाले Pixel Device को लॉन्च किया जा सकता है।
अगर बैटरी की बात की जाए तो अभी सामने आए लीक आदि से जो जानकारी मिल रही है, वह चौंकाने वाली है। असल में, ऐसा सामने आ रहा है कि Google Pixel 11 Pro को कंपनी एक रिमूवेबल बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि आपको एक बार फिर से नए जमाने में वही रेट्रो लुक और फ़ील मिलने वाला है। हालांकि, इस जानकारी वाले लीक आदि Foldable Phone को लेकर सामने आए थे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे 11 Pro तक भी ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: AC की कूलिंग हो जाएगी डबल, बिजली का बिल आधा..?मकैनिक भी नहीं बताएगा ये जुगाड़
Google Pixel 11 Pro के कैमरा को लेकर भी कुछ लीक आदि से जानकारी सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन में एक 50MP का मेन कैमरा हो सकता है, इसे सपोर्ट करने के लिए फोन में एक 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस जो Sony का IMX858 लें हो सकता है के साथ एक 48MP का ही IMX858 टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है, यह कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस होने वाला है। सेल्फ़ी आदि के लिए Google के आगामी फोन में एक 42MP का सेल्फ़ी कैमरा हो सकता है, इसके अलावा कुछ लीक ऐसा भी कहते हैं कि यह कैमरा एक 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है जो 10z ऑप्टिकल ज़ूम से लैस होगा। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस फोन की परफॉरमेंस को लेकर भी इंटरनेट पर काफी जानकारी सामने आ रही है। फोन में कंपनी का खुद का 2nm प्रोसेस पर निर्मित Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है। इसे सपोर्ट देने के लिए फोन में Titan M3 Security Chip भी मिल सकती है। फोन को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार फोन को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में AI फीचर्स की भरमार हो सकती है। अभी आधिकारिक तौर पर इन फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
Google Pixel 11 Pro स्मार्टफोन के प्राइस और लॉन्च विंडो पर नजर डालें तो लीक आदि के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि यह August 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज में कंपनी Google Pixel 10 Pro के अलावा Google Pixel 10 Pro XL को भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा एक स्टैन्डर्ड मॉडल यानि Google Pixel 11 को भी कंपनी Pixel 11 Pro Fold के साथ लॉन्च कर सकती है। इस बार कंपनी 128GB मॉडल को पूरी तरह से हटा सकती है। कंपनी 256GB, 512GB और 1TB मॉडल में फोन्स को लॉन्च कर सकती है। Google Pixel 10 Pro को कंपनी ने 1,09,999 रुपये के प्राइस में इंडिया में लॉन्च किया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि Google Pixel 11 Pro को कंपनी 1,19,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च कर सकती है।
आपने देख ही लिया है कि Google Pixel 11 Pro स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro के मुकाबले कई दमदार स्पेक्स और फीचर के अलावा कई बड़े अपग्रेड से भी लैस हो सकता है। हालांकि, अभी के लिए कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इन फोन्स को लेकर कंपनी बहुत सी डिटेल्स प्रदान कर सकती है, इतना ही नहीं, सभी फोन्स के स्पेक्स और फीचर भी कई लीक आदि में सामने आ जाने वाले हैं। ऐसे में अगर आप Google Pixel 10 Pro को खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपको कुछ महीने रुक जाना चाहिए, जो सकता है कि आपको इससे दमदार और कई अपग्रेड के साथ आने वाला डिवाइस मिल जाए!
नोट: सभी इमेजेस काल्पनिक हैं!