कंपनी के CEO Nipun Marya की ओर से iQOO Z Series के एक नए फोन को लेकर एक टीज़र जारी किया गया है। इस फोन को iQOO Z7 के तौर पर देखा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को मार्च के महीने में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस लॉन्च से पहले ही फोन के टॉप 4 फीचर आप यहाँ जान सकते हैं, असल में फोन को लेकर Tipster Debayan Roy के द्वारा कुछ जानकारी सामने रखी गई है।
इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक
https://twitter.com/Gadgetsdata/status/1629127647614873600?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर इस फोन की बात की जाए तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। साथ ही, फोन एंड्रॉयड 12 OS पर चलता है। फोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB स्टॉरिज भी मिलती है। इस फोन में आपको एक 6.58-इंच की एक 120Hz FHD+ IPS LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
इसे भी देखें: Redmi 11 Prime बनाम Infinix Note 12i में से कौन है बेहतर? ये टॉप 5 फीचर्स करेंगे फैसला
इतना ही नहीं, इस फोन में आपको एक 50MP+2MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको एक साइड फेस फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है।