बम की तरह फटा ब्रांडेड फोन..किस कारण होते हैं ऐसे हादसे और क्या हैं बचने के उपाय

HIGHLIGHTS

Greater Noida में स्मार्टफोन फटने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

आखिर किस कारण से फटते हैं स्मार्टफोन या उनकी बैटरी?

कैसे मोबाइल फोन के फटने से किया जा सकता है खुद का बचाव?

मोबाइल फोन आज की जिंदगी का इतना जरूरी हिस्सा बन चुका है, इसी कारण मोबाइल फोन के बिना कुछ घंटे बिताना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि, स्मार्टफोन या मोबाइल फोन से जुड़ा ही एक हैरान करने वाला मामला भी सामने आया है। असल में, Greater Noida में एक व्यक्ति की जेब में रखा फोन अचानक ही फट गया और इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को गंभीर चोटें पहुंची हैं। यह घटना 12 अगस्त की है। PTI की Report के अनुसार, Greater Noida के दनकौर का रहने वाला Majid नाम का युवक Ghaziabad से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसका Phone पैंट की जेब में ही रखे रखे अचानक ही ब्लास्ट हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

Majid ने बताया कि पहले उसका Mobile Overheat हुआ, फिर उसमें से धुंआ निकलने लगा, और जब तक वो जेब से Phone निकालता, तब तक वो बम की तरफ ब्लास्ट हो चुका था। धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि फोन तो पूरी तरह से डैमेज हुआ ही है, इसके अलावा Majid के कपड़ों में भी आग लग गई, जिससे उसके दोनों हाथ और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जल गया।

अभी हाल ही में खरीदा था ब्लास्ट हुआ सैमसंग फोन

Majid के मुताबिक उसने यह Samsung Phone सिर्फ एक महीने पहले Greater Noida के The Grand Venice Mall की एक दुकान से खरीदा था। शुरुआत में Phone बिल्कुल ठीक चला, लेकिन कुछ दिनों से यह Overheat होने लगा था। हालांकि असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। अभी तक के लिए मजीद को गंभीर चोटे आई हैं और सैमसंग फोन पूरी तरह से जल चुका है।

फोन आखिर फटते क्यों हैं?

अगर एक्स्पर्ट्स को देखा जाए तो फोन फटने को लेकर उनका व्यू क्या कहता है, आइए जानते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादातर मामलों में Phone Blast की वजह खराब Lithium-ion Battery होती है। अगर Battery में कोई Internal Fault हो, Physical Damage हो या ज्यादा हीट की समस्या आ रही हो तो ऐसा हो सकता है, यानि यह एक खतरनाक Thermal Event में बदल सकती है, जिसे Thermal Runaway कहते हैं। इसमें बैटरी खुद और ज्यादा गर्मी पैदा करने लगती है, और आखिर में आग या ब्लास्ट हो जाता है। इस नए मामले में भी शुरुआत चीजों को देखा जाए तो ऐसा ही लग रहा है।

क्यों हीट होने लगती है बैटरी?

यह हीट कई वजहों से बढ़ सकती है, जैसे गिरने से लगी Physical Damage, तेज धूप में फोन का लंबे समय तक रहना, Malware की वजह से प्रोसेसर पर बढ़ने वाला दबाव, या फिर Charging में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी। कई बार Battery सिर्फ पुरानी होने की वजह से भी Degrade होकर Swell कर जाती है।

कैसे बचाव किया जाए?

अगर आप इस तरह की घटना को देखकर अपने फोन पर भी शक करने लगे हैं और चाहते हैं कि आने वाले समय में आपके साथ भी इस तरह का कोई हादसा न हो जाए तो आपको कुछ उपाय याद रखने होंगे। इनकी मदद से आप अपने फोन को फटने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको क्या क्या करना चाहिए।

  • Phone Case जरूर लगाएं, इससे अगर फोन गिर जाता है तो अंदरूनी बैटरी के डैमेज होने का खतरा काम हो जाता है।
  • Extreme Temperature से फोन को बचा कर रखें। न तो फोन को ज्यादा तेज धूप में लेकर जाए और इस्तेमाल करें और न ही इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करें।
  • Charging के दौरान Phone को ढंकने का प्रयास न करें, ऐसा करने से फोन ज्यादा से ज्यादा हीट हो सकता है।
  • Battery को हमेशा 30 से 80% के बीच रखें, पूरी रात की जाने वाली चार्जिंग अगर करते हैं तो अभी बंद कर दें।
  • असली या कंपनी के चार्जर का ही इस्तेमाल करें। केबल को भी समय समय पर चेक करते रहें।
  • अगर Phone से Hissing या Popping जैसी आवाज आए, जलने की Smell आए या Battery Swell होकर बाहर की तरफ उभर आए, तो तुरंत फोन को Off करके Service Centre ले जाएं।

यह भी पढ़ें: आजादी के दिन झट से बनाएँ Patriotic Images! इन 5 प्रॉम्प्ट के साथ धूम से मनायें Independence Day का जश्न

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :