Vivo V70 Elite and Vivo V70 India prices leaked ahead of India launch
अगर आप नया Vivo V70 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले आपको कुछ अन्य ऑप्शन पर भी नजर डाल लेनी चाहिए। ये सभी फोन्स कैमरा, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में सबसे दमदार और बेहतरीन कहे जा सकते हैं। ऐसा भी कह सकते है कि कम कीमत में ये फोन्स किसी भी अन्य फोन्स से कम नहीं हैं, खास बात यह है कि अलग-अलग बजट रेंज में आपको सबसे दमदार और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर मिल जाते हैं। आइए अब जानते हैं कि Vivo V70 के स्थान पर आप अन्य किन फोन्स को खरीदने पर विचार कर सकते हैं, इसके अलावा हम आपको आगे कुछ ऐसे सवालों के जवाब भी देने वाले हैं जो आप Vivo V70 को लेकर पूछ रहे हैं। आइए अब शुरू करते हैं और सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
आइए सबसे पहले Vivo V70 स्मार्टफोन के सबसे टॉप ऑल्टरनेटिव्स पर एक नजर डाल लेते हैं। इस लिस्ट में Samsung, Realme और OnePlus के अलावा अन्य कंपनियों के फोन्स भी शामिल किए गए हैं।
Realme GT 7 में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, साथ में 32MP सेल्फी कैमरा भी इस फोन का हिसा है। इसके अलावा इस फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर भी मौजूद है, यह फोन Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए शानदार ऑप्शन बना देती है। अगर आप Vivo V70 की जगह कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं, तो यह फोन एक दमदार ऑप्शन है।
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। यह Exynos 1580 प्रोसेसर पर चलता है और One UI 7 का सपोर्ट इसे एक खास फोन बना देता है। इसमें एक 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है, जिसके कारण यह फोन एक दमदार ऑल-राउंडर बन जाता है। जो यूजर कैमरा और ब्रांड वैल्यू दोनों चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और OxygenOS 16 मिलता है। इसमें 50MP + 8MP डुअल कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा भी मौजूद है, अगर आप केवल और केवल परफॉरमेंस चाहते हैं तो आपको इस फोन के साथ ही जाना चाहिए। इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस इसे गेमिंग के लिए शानदार बनाती है।
Vivo T4 Ultra में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस है। यह MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर चलता है और Funtouch OS 15 का सपोर्ट इसमें मौजूद है। 5500mAh बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला ऑप्शन बना देती है।
Realme 16 Pro में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो इसे लंबी बैटरी लाइफ देने के साथ इस फोन को एक बैटरी पावरहाउस बना देती है। फोन का 200MP + 8MP रियर कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा इसे फोटोग्राफी के लिए शानदार बनाते हैं। 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस है।
Vivo V70 को इंडिया के बाजार में 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि यहाँ बताए गए सभी फोन्स इसी प्राइस रेंज में आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
कंपनी की ओर से अपनी Vivo V60 Series के बाद अपनी Vivo V70 सीरीज को भी इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। Vivo V70 Series में इंडिया में Vivo V70 के अलावा Vivo V70 Elite स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किया गया है।
जैसे कि हमने आपको अभी ऊपर ही बताया है कि Vivo V70 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इंडिया के बाजार में इस फोन को 8GB रैम और 12GB रैम ऑप्शन के साथ केवल और केवल 256GB स्टॉरिज पर ही लॉन्च किया गया है, दूसरे वैरिएन्ट की कीमत इंडिया में 49,999 रुपये है। हालांकि, Vivo V70 ka 512GB वेरिएंट लॉन्च ही नहीं किया गया है। ऐसे में इसके प्राइस को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है।
अगर आपका फोकस कैमरा है तो Realme 16 Pro या Realme GT 7 बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।
अगर आप गेमिंग और परफॉर्मेंस को ज्यादा अहमियत देते हैं तो आपको OnePlus 15R के साथ जाना चाहिए।
इसके अलावा अगर आपको एक जम्बो बैटरी वाला फोन चाहिए तो लिस्ट में आपके लिए Realme 16 Pro डिवाइस भी है।
हालांकि, अगर आप ब्रांड वैल्यू और एक संतुलित डिवाइस चाहते हैं तो प्राइस और स्पेक्स के मामले में बेस्ट हो तो आपको सैमसंग के फोन के साथ जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50 हजार रुपये की रेंज में जबरदस्त मुकाबला, देखें स्पेक्स और कीमत की तुलना