iPhone खोना किसी के लिए भी तनाव भरा अनुभव हो सकता है, लेकिन Apple का बिल्ट-इन Find My फीचर इस स्थिति को काफी हद तक संभालने में मदद करता है. यह सिर्फ लोकेशन ट्रैक करने का टूल नहीं है, बल्कि एक पूरा सिक्योरिटी सिस्टम है, जिससे आप अपने डिवाइस को ढूंढ सकते हैं, लॉक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डेटा भी पूरी तरह मिटा सकते हैं.
Find My ऐप Apple के लगभग सभी डिवाइस जैसे iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirTag के साथ काम करता है. इसकी मदद से आप अपने सभी लिंक्ड डिवाइस को एक मैप पर देख सकते हैं और दूर बैठे ही उन पर कंट्रोल ले सकते हैं.
सबसे जरूरी बात यह है कि यह फीचर पहले से ऑन होना चाहिए. अगर आपने पहले इसे एक्टिव नहीं किया है, तो बाद में डिवाइस खोने पर यह काम नहीं करेगा. iPhone या iPad में इसे ऑन करने के लिए Settings में जाकर अपने नाम पर टैप करें, फिर Find My में जाकर Find My iPhone, Find My network और Send Last Location को ऑन करें. Mac में System Settings के अंदर iCloud में जाकर Find My Mac को एक्टिव करना होता है.
जब डिवाइस खो जाए, तो आप किसी दूसरे Apple डिवाइस में Find My ऐप खोल सकते हैं या iCloud.com पर लॉग इन करके Devices सेक्शन में जा सकते हैं. यहां आपको आपके सभी डिवाइस मैप पर दिखाई देंगे. अगर डिवाइस ऑनलाइन है, तो उसकी लाइव लोकेशन दिखेगी. अगर वह ऑफलाइन है, तब भी Find My network के जरिए आसपास के Apple डिवाइस उसकी लोकेशन anonymously भेज सकते हैं.
अगर आपको लगता है कि आपका फोन घर में कहीं आसपास ही है, तो Play Sound फीचर काफी काम आता है. इसे दबाने पर आपका डिवाइस तेज आवाज करेगा, चाहे वह साइलेंट मोड में ही क्यों न हो. इससे सोफा, बैग या कमरे में कहीं छिपा फोन आसानी से मिल सकता है.
अगर डिवाइस खो गया है या चोरी हो गया है, तो Lost Mode सबसे जरूरी फीचर बन जाता है. इसमें आप डिवाइस को रिमोटली लॉक कर सकते हैं और स्क्रीन पर अपना नंबर और मैसेज दिखा सकते हैं, ताकि जिसे फोन मिले वह आपसे संपर्क कर सके. Lost Mode Apple Pay को भी बंद कर देता है, जिससे कोई भी अनऑथराइज्ड पेमेंट नहीं हो पाता और साथ ही डिवाइस की लोकेशन ट्रैक होती रहती है.
अगर आपको लगता है कि डिवाइस वापस मिलना मुश्किल है, तो आखिरी विकल्प Erase This Device होता है. इससे आपका पूरा डेटा, पेमेंट कार्ड और पर्सनल जानकारी डिलीट हो जाती है. लेकिन एक बात समझ लो, डिवाइस को erase करने के बाद आप उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं कर पाएंगे, जब तक वह Apple ID से लिंक और नेटवर्क से कनेक्टेड न हो.
Find My की असली ताकत तभी काम आती है जब आप इसे पहले से सेट करके रखते हैं. बहुत लोग गलती यही करते हैं कि फोन खोने के बाद इस फीचर को ढूंढते हैं, जबकि तब तक देर हो चुकी होती है. Location Services, Find My network और two-factor authentication को पहले से ऑन रखना जरूरी है, तभी यह सिस्टम पूरी तरह काम करता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना