सैमसंग जल्द ही अपना नया One UI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च कर सकता है, जो Android 16 पर आधारित होगा। इस साल की गर्मियों में One UI 8 को सैमसंग के गैलेक्सी डिवाइसेज़ के लिए रिलीज किया जा सकता है। One UI 8 के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यह अभी शुरुआती चरण में है और इस पर कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ प्रमुख लीक से इसके फीचर पता चले हैं। आइए उन सभी के बारे में जानते हैं, साथ ही हम उन डिवाइसेज पर भी एक नज़र डालेंगे जिनमें ये नया अपडेट रिलीज हो सकता है।
यह स्मार्ट असिस्टेंट कैटेगरी की एक सुविधा होगी। इसे Galaxy Z Flip 6 और 2024 के अन्य फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में पेश किया जाएगा। One UI 7 के कोड में यह पहले मौजूद था, लेकिन One UI 8 के साथ यह फ़ंक्शन शुरू हो जाएगा।
Galaxy S25 सीरीज़ के साथ नया फीचर कैमरा ऐप में जोड़ा जाएगा। अब यह Galaxy Z Flip 6 में One UI 8 के साथ उपलब्ध होगा, जो One UI 7 में नहीं था।
यह भी पढ़े:- iPhone की 20वीं सालगिरह पर Apple करेगा बड़ा धमाका, मुड़ने वाले आईफोन से लेकर AI रोबोट तक, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
यह नया इंटरफेस होगा जिसमें Send और Receive टैब होंगे। Receive टैब में डिवाइस को अस्थायी रूप से दिखाने और फिर छिपाने का ऑप्शन मिलेगा।
क्विक सेटिंग्स पैनल में कुछ बटन हल्के से शेड किए गए होंगे (यह एक बग हो सकता है या UI प्रयोग हो सकता है)।
उसे Menu ऑप्शंस घेरने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा ताकि वो और स्पष्ट दिखें। फ़ंक्शन में कोई बदलाव नहीं होगा, सिर्फ डिज़ाइन में सुधार होगा।
कम विजुअल बदलाव: UI और UX में One UI 7 के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।
One UI 7.1 खत्म: सैमसंग इस बार One UI 8 को रिलीज़ कर रहा है और One UI 7.1 को छोड़ रहा है।
Android 16 का इंटीग्रेशन: One UI 8 में Android 16 के कई उन्नत तकनीकी सुधार होंगे, लेकिन कुछ फीचर्स पहले से मौजूद नहीं होंगे।
Android 16 में कई सुधार किए गए हैं, जो Samsung के One UI 8 के साथ मिलकर और भी बेहतर अनुभव देंगे। इसमें बेहतर दृश्य और मोशन इफेक्ट, UI पर्सनलाइजेशन, और रियल-टाइम अपडेट्स जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
लाइव अपडेट्स: यह फीचर लॉक स्क्रीन और नोटिफिकेशन में रियल-टाइम डेटा दिखाएगा, जैसे कि फूड डिलीवरी की प्रोग्रेस, राइड शेरिंग की टाइमिंग या खेलों के स्कोर।
यह भी पढ़े:- Galaxy S25 Edge Vs iPhone 17 Slim: सबसे पतले फोन की जंग शुरू, कौन मारेगा बाज़ी?
वियर OS 6 Samsung Galaxy Watch सीरीज़ के लिए कई सुधार लेकर आएगा, जैसे कि घुमावदार स्क्रीन वाले एनिमेशन और अधिक कॉम्पैक्ट एज बटन।
सैमसंग पहले ही One UI 8 के इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर चुका है और इस साल के गर्मियों में इसका बीटा प्रोग्राम रिलीज़ हो सकता है। Android 16 का स्टेबल वर्जन Google I/O20-21 मई 2025 को लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद सैमसंग अपनी बीटा रिलीज़ की घोषणा कर सकता है।
One UI 8 के लिए इन डिवाइसेज़ को अपडेट मिल सकता है:
Galaxy M Series, F Series, और XCover Series सहित अन्य कई डिवाइसेज़ को भी One UI 8 का अपडेट मिल सकता है।