Vivo T4 Lite 5G Phone price under Rs 10000 Sale today on Flipkart
बढ़ती महंगाई के बीच हर कोई महंगे स्मार्टफोन नहीं खरीद सकता। ऐसे में अगर आपका भी बजट सीमित है, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। Samsung, Oppo, Vivo जैसे बड़े ब्रांड्स किफायती कीमत में ऐसे फोन ऑफर कर रहे हैं, जिनमें अच्छी कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी और कई अन्य उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बजट स्मार्टफोन्स के बारे में जो कम कीमत में बढ़िया फीचर्स ऑफर करते हैं।
Vivo T4 Lite 5G में डुअल 50MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और Funtouch 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
iQOO Z10 Lite 5G में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और Funtouch 15 पर आधारित है। इसमें 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi A4 5G में 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है और HyperOS पर काम करता है। इसमें 6.88 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy M06 5G में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है और One UI Core 7.0 पर चलता है। इसमें 6.74 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Oppo K14x 5G में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Poco M7 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है और यह HyperOS पर चलता है। इसमें 6.88 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5160mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola G35 5G में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Unisoc T760 चिपसेट पर चलता है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
यह भी पढ़ें: BSNL यूज़र्स के लिए बुरी खबर! 7 दिन तक घट गई दो सस्ते प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी, जानें नए बेनिफिट्स