Android 14 चर्चा में हैं जिसे गूगल के I/O 2023 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले साल एंड्रॉइड 13 को गूगल ने पेश किया था जो परफॉरमेंस, प्राइवेसी, सिक्योरिटी और यूजर कस्टमाइज़ेशन पर आधारित थे। माना जा रहा है कि एंड्रॉइड 14 को कुछ नए खास फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।
Android 14 सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और साल के आखिर तक आ जाएगा।
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कस्टमाइज़ेशन में सबसे आगे रहा है। एंड्रॉइड 13 के मुकाबले अगले OS में फॉन्ट और भी बड़े होंगे। फॉन्ट को 200% तक स्केल किया जा सकेगा।
एंड्रॉइड 14 उन ऐप्स को रिस्टरिक्ट करेगा जिन्हें लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया है। इस तरह आपके डिवाइस पुराने ऐप्स से सुरक्षित रहेंगे।
अब एंड्रॉइड को एक मेच्योर ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर पेश किया जाएगा। नया OS उन थर्ड पार्टी टास्क मैनेजर को रिस्टरिक्ट करेगा जो API को अलाउ करते हैं।
लगभग सभी एंड्रॉइड फोंस में नोटिफिकेशन और कॉल्स के लिए समान वॉल्यूम स्लाइडर होता है लेकिन अब एंड्रॉइड 14 में दो अलग-अलग स्लाइडर हो सकते हैं। यह एंड्रॉइड फोंस के लिए कस्टमाइज़ेशन फैक्टर को बढ़ाएगा।
Android 14 को सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया जाएगा जिससे यूजर्स किसी इमरजेंसी में सैटेलाइट से कनेक्ट कर सकते हैं। यही फीचर आईफोंस पर उपलब्ध है लेकिन अब जल्द ही एंड्रॉइड यूजर्स को भी यह फीचर मिल जाएगा।