Image: https://www.olympics.com/
How and Where to watch Winter Olympics 2026 Online: क्या आप बर्फ पर दौड़ने और उड़ने वाले सुपरह्यूमन्स को देखने के लिए तैयार हैं? 2026 विंटर ओलंपिक्स (Winter Olympics) का बिगुल बज चुका है. इटली की खूबसूरत वादियों मिलान और कॉर्टिना में दुनिया भर के खिलाड़ी अपना दम दिखाने को बेताब हैं. और सबसे गर्व की बात? इस बार हमारे भारत के दो शेर आरिफ खान और स्टैनज़िन लोंडुप भी इस बर्फीले मैदान में तिरंगा लहराएंगे. अगर आप क्रिकेट से हटकर कुछ रोमांचक देखना चाहते हैं, तो यह इवेंट मिस न करें.
2026 विंटर ओलंपिक्स, जिसे आधिकारिक तौर पर Milano Cortina 2026 कहा जा रहा है, शुक्रवार, 6 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा. उत्तरी इटली (Northern Italy) में होने वाले इन खेलों में दुनिया भर के एथलीट विभिन्न शीतकालीन खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे.
भव्य उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 6 फरवरी को होगा. भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, यह समारोह 7 फरवरी (शनिवार) की सुबह 12:30 AM पर शुरू होगा (यानी शुक्रवार की देर रात). स्थानीय समयानुसार यह 6 फरवरी को रात 8:00 PM CET पर शुरू होगा. हालांकि खेल आधिकारिक तौर पर 6 फरवरी को खुलते हैं, लेकिन प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं:
4 फरवरी को कर्लिंग (Curling) इवेंट्स शुरू हो चुके हैं. 7 फरवरी को पुरुषों की डाउनहिल अल्पाइन स्कीइंग शाम 4:00 PM IST पर होगी.
2026 विंटर ओलंपिक्स में भारत के दो प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
मिंट (Mint) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2026 विंटर ओलंपिक्स का आधिकारिक प्रसारणकर्ता Viacom18 है. आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर गेम्स को फ्री में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण Sports18 चैनल पर देखा जा सकता है.
ये खेल इटली के मिलान (Milan) और कॉर्टिना डी एम्पेज़ो (Cortina d’Ampezzo) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे हैं. यह ‘मल्टी-सिटी होस्टिंग मॉडल’ इटली के विविध विंटर स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को दर्शाता है. अन्य वेन्यू में Valtellina, Val di Fiemme और Anterselva शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में इस दिन एंट्री होंगे Vivo के धांसू फोन्स, बैटरी और Zeiss कैमरे से होंगे लैस, जानें संभावित कीमत और फीचर्स