WhatsApp आज हमारी रोजमर्रा की बातचीत का मुख्य हिस्सा बन चुका है. ऐसे में जब कोई अचानक जवाब देना बंद कर दे या प्रोफाइल फोटो गायब हो जाए, तो मन में पहला सवाल यही आता है क्या उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है? ऐप सीधे तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं देता है.
इस वजह से हर चीज संकेतों के आधार पर समझनी पड़ती है. कुछ भरोसेमंद संकेत मिलकर यह बता देते हैं कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं. आइए आपको उन संकतों के बारे में बताते हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं.
सबसे पहले जो बदलाव नजर आता है, वह है ‘Last Seen’ और ‘Online’ स्टेटस. ब्लॉक किए जाने पर यह पूरी तरह गायब हो जाता है. हालांकि, यह अकेला संकेत नहीं है, क्योंकि लोग इसे प्राइवेसी सेटिंग में भी छुपा सकते हैं. लेकिन अगर कई दिनों तक लगातार यह दिखाई न दे तो शक बढ़ता है.
इसके बाद आता है प्रोफाइल फोटो चेक करना. अगर DP अचानक गायब हो जाए और लंबे समय तक ब्लैंक ग्रे आइकन ही दिखे तो यह एक और स्ट्रांग सिग्नल है. यदि आपने देखा कि उनकी फोटो पहले दिखती थी और अब नहीं, और यह बदलाव सिर्फ आपकी तरफ हो रहा है, तो ब्लॉक की संभावना और बढ़ जाती है.
WhatsApp मैसेजिंग में टिक बहुत कुछ बता देते हैं. ब्लॉक होने पर आपके मैसेज पर हमेशा सिर्फ एक ग्रे टिक रहेगा. भले ही आप कितनी भी बार भेजें. दूसरा टिक इसलिए नहीं दिखता क्योंकि आपका मैसेज उस व्यक्ति के फोन तक पहुंचता ही नहीं है.
कॉल का बिहवेयिर भी काफी कुछ साफ कर देता है. यदि WhatsApp कॉल हमेशा “Calling…” पर अटकी रहे और कभी “Ringing…” में न बदले तो यह बहुत मजबूत साइन है कि आप ब्लॉक किए गए हैं. इंटरनेट इश्यू कभी-कभी ऐसी स्थिति बना सकते हैं, लेकिन लगातार ऐसा होना आमतौर पर ब्लॉक का संकेत है.
सबसे मजबूत टेस्ट ग्रुप टेस्ट रहता है. यदि आप किसी को नए WhatsApp ग्रुप में ऐड नहीं कर पा रहे, और “You can’t add this person” जैसा मैसेज मिलता है, तो लगभग तय है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है.
सबसे जरूरी चीज पैनिक मत करें. बहुत लोग अचानक कंफ्रंट कर लेते हैं या बार-बार मैसेज भेजते हैं. यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ब्लॉक करना किसी का प्राइवेसी विकल्प है, और कई बार यह टेम्पररी भी होता है. यदि बात करना जरूरी है तो SMS या किसी दूसरे माध्यम से एक बार पोलाइटली रीट आउट कर सकते हैं.
WhatsApp आपको सीधे नहीं बताता कि ब्लॉक किया गया है, लेकिन प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, वन टिक, कॉल बिहेवियर और ग्रुप टेस्ट मिलकर एक क्लियर इमेज देते हैं. इन सभी संकेतों को साथ में देखकर ही कोई निष्कर्ष निकालना ज्यादा सही रहता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लड़के ने घर पर बनाया Air Purifier, मिनटों में 400 से 50 पर पहुंच गया AQI, खर्च 2000 रुपये से भी कम