कूलर में लगा दें ये 300 रुपये का डिवाइस, बन जाएगा AC का ‘बाप’, कमरा बन जाएगा लद्दाख, कंबल निकालने पर हो जाएंगे मजबूर

Updated on 22-Apr-2025

भारत में गर्मी का मौसम आते ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है. ऐसे में घर को ठंडा रखना जरूरी है. एयर कंडीशनर (AC) भले ही सबसे अच्छा समाधान हो, लेकिन इसकी कीमत, मेंटेनेंस और बिजली खपत हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती. इस वजह से ज्यादातर लोग कूलर को चुनते हैं, जो किफायती और बिजली की बचत करने वाला है.

लेकिन कूलर की ठंडक खासकर नमी वाले मौसम में या खराब मेंटेनेंस के कारण, अक्सर कमजोर पड़ जाती है. क्या हो अगर आप 300-400 रुपये के छोटे से इनवेस्टमेंट से अपने कूलर को AC जितना ठंडा बना सकें? यह आसान अपग्रेड आपके कूलर की परफॉरमेंस को बूस्ट कर देगा, वह भी बिना बिजली बिल बढ़ाए या महंगी टेक्नोलॉजी की जरूरत के.

हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स आएंगे काम

हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स आपके कूलर का गेम चेंज कर सकते हैं. ये पैड्स सेल्यूलोज मटेरियल से बने होते हैं और इनकी हेक्सागोनल स्ट्रक्चर मधुमक्खी के छत्ते जैसी होती है. यह डिजाइन सतह क्षेत्र को बढ़ाता है और पानी सोखने की क्षमता को दोगुना करता है, जिससे पैड्स ज्यादा नमी रखते हैं और हवा को बेहतर तरीके से पास होने देते हैं. इससे ज्यादा ठंडी हवा और लंबे समय तक कूलिंग मिलती है.

यह भी पढ़ें: कॉल आते ही दिखेगा फोन करने वाले का नाम, 4G-5G यूजर्स के लिए ट्रायल शुरू, साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार ने कसी कमर!

ये पैड्स घास के पुराने पैड्स से कहीं बेहतर हैं क्योंकि ये मोल्ड और शैवाल को रोकते हैं. इसके अलावा ये कम शोर करते हैं और ज्यादा टिकाऊ होते हैं. नए कूलर मॉडल्स में ये स्टैंडर्ड हैं लेकिन पुराने कूलरों में भी इन्हें आसानी से लगाया जा सकता है.

हनीकॉम्ब पैड्स आपको Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अलावा लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स या हार्डवेयर स्टोर्स और ब्रांडेड कूलर सर्विस सेंटर्स पर मिल जाएंगे. इनकी कीमत साइज और क्वालिटी के हिसाब से 300 से 500 रुपये के बीच होती है, जो एक स्टैंडर्ड घरेलू कूलर के लिए परफेक्ट है. इतने कम खर्च में आप अपने कूलर को सुपरकूल बना सकते हैं.

अपने कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स लगाना इतना आसान है कि आपको किसी टेक्नीशियन की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस एक स्क्रूड्राइवर, सॉफ्ट ब्रश या कपड़ा और अगर चाहें तो हल्का क्लीनिंग सॉल्यूशन चाहिए. सबसे पहले कूलर को अनप्लग करें और पानी की टंकी खाली कर दें. फिर पैनल खोलकर पुराने घास के पैड्स हटाएं. कूलर के अंदर की धूल और शैवाल को ब्रश या गीले कपड़े से साफ करें.

अब हनीकॉम्ब पैड्स को उनके स्लॉट्स में फिट करें और पैनल बंद कर दें. टंकी में पानी भरें, कूलर चालू करें और ठंडी हवा का मज़ा लें. यह पूरा प्रोसेस 30 मिनट से कम में हो जाता है.

इन टिप्स को भी करें फॉलो

हनीकॉम्ब पैड्स के साथ अपने कूलर से AC जैसी ठंडक पाने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाएं. कूलर को खुली खिड़की के पास रखें क्योंकि इवेपोरेटिव कूलिंग के लिए ताजी गर्म हवा जरूरी है. पानी की टंकी में ठंडा पानी या बर्फ डालें, इससे ठंडक दोगुनी हो जाएगी. फैन ब्लेड्स और वॉटर पंप को साफ रखें ताकि परफॉरमेंस में कोई रुकावट न आए. कूलर को क्रॉस-वेंटिलेटेड जगह पर चलाएं, इससे हवा का फ्लो बना रहेगा और नमी नहीं बढ़ेगी. रात में कूलर को कम स्पीड पर चलाएं, इससे बिजली की बचत होगी और ठंडक बरकरार रहेगी.

500 रुपये से कम में यह छोटा सा अपग्रेड आपके कूलर को AC जैसी ठंडक देने की ताकत देता है. भले ही यह AC की प्रिसीजन कूलिंग को पूरी तरह न कॉपी करे लेकिन सूखे और गर्म इलाकों में कूलिंग अच्छा काम करती है. किराएदारों, स्टूडेंट्स और बजट-कॉन्शियस फैमिली के लिए यह गर्मी से बचने का शानदार तरीका है, वो भी बिना बिजली बिल बढ़ाए या महंगे अप्लायंसेज में इनवेस्ट किए.

यह भी पढ़ें: घर बैठें Passport Apply करने का सबसे आसान तरीका, चुटिकयों में हो जाएगा काम, समझ लें सारे स्टेप्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :