देश में तापमान 45 डिग्री को भी पार कर रहे हैं, ऐसे में केवल गर्मी ही नहीं हो रही है लेकिन हीटवेव के भी अलर्ट जारी हो रहे हैं. गर्मी से बचने के लिए हर घर में एक AC या कूलर तो होता ही है लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने न तो AC और न कूलर खरीदा है तो एक पोर्टेबल AC या कूलर खरीदने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है की इन दोनों में से कोनसा डिवाइस आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है. AC और कूलर में सबसे बड़ा अंतर यही होता है की आप एक AC को एक से दूसरे कमरे में नहीं ले जा सकते हैं लेकिन एक कूलर को आसानी से एक से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है. ऐसे में पोर्टेबल AC और कूलर एक बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आते हैं इन्हें इनस्टॉल करने का भी कोई झंझट नहीं होता है और ये एक कूलर की ही तरह एक से दूसरे कमरे में ले जाए जा सकते हैं. अगर आप भी एक बढ़िया पोर्टेबल AC या कूलर लेने की सोच रहे हैं तो यहाँ हैं इन दोने के फायदे और नुकसान ताकी आप एक अच्छे डिवाइस का चुनाव कर सकें.
पोर्टेबल AC एक कंप्रेसर और रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल करके एक AC की तरह ही काम करता है. यह पोर्टेबल AC गर्मी और ह्यूमिडिटी को खतम करके गरम हवा को एक एग्जॉस्ट पाइप के माध्यम से बाहर फेंक देता है. वहीं कूलर इसका उलटा काम करता है, एक कूलर गरम हवा को लेकर पानी से भरी पैड्स के माध्यम से ठंडी हवा को बाहर फेंकता है.
अगर आप कम बिजली का बिल चाहते हैं तो एयर कूलर आपके लिए सबसे अच्छी चॉइस है. ज्यादातर कूलर 80 से 250W की पवार खाते हैं, वहीं पोर्टेबल ACs अपने कंप्रेसर के वजह से ज्यादा बिजली खाते हैं. पोर्टेबल ACs की बिजली की खपत 900 से 1800W तक की होती ही है. कम बिजली के बिल के लिए इन दोनों में से सेबसे अच्छा ऑप्शन एक एयर कूलर ही है.
AC के मुकाबले एयर कूलर कम ही मेंटेनेंस मांगते हैं. कूलर की देख भाल करना काफी आसान होता है और इसमें बस रोज़ पानी बदलना होता है और मासिक रूप से इसके पैड्स और टैंक को साफ करना पड़ता है. वहीं अगर पोर्टेबल AC की बात करें तो उन्हें कूलर से ज्यादा देख भाल की जरूरत होती है. इनके फिल्टर्स से लेकर इनके अंदरूनी पार्ट्स और रेफ्रिजरेंट तक का ध्यान रखना पड़ता है.
अगर आप एक गरम और ह्यूमिड जगह पर रहते हैं तो आपके लिए कंप्रेसर और रेफ्रिजरेंट के साथ आने वाला पोर्टेबल AC सबसे बेहतरीन चॉइस है. यह AC गर्मी को जल्दी तो खतम कर देता है लेकिन इसे चलाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है. वहीं एक एयर कूलर उन जगाहों के लिए अच्छा है जो काफी गर्मी वाली जगह में रहते हैं और यह कूलर्स कम बिजली के बिल देता है. पोर्टेबल AC के मुकाबले में एक कूलर ठीक-ठाक ठंडक तो देता है लेकिन कम बिजली खाने की वजह से एयर कूलर आपके लिए सबसे अच्छी चॉइस है.
यह भी पढ़ें: ये लो जी ढूंढ लिया हीट वेव का तोड़..अब बजेगा गर्मी का बैंड