गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चिंता होती है कि कैसे अपने घर या घर में मौजूद उस कमरे को कैसे ठंडा किया जाए, जहां आप अपना ज्यादातर समय गुजारते हैं। पिछले कुछ सालों में देखने में आया है कि भारत में गर्मी भीषण होती जा रही है और इसका असर भी लगातार ही बढ़ भी रहा है। इस साल के लिए मौसम विभाग पहके ही इस बात को कह चुका है कि तेज लू भी इस साल आपको परेशान करने वाली है। ऐसे में बहुत से लोग पारंपरिक Window या Split AC लगाने के बजाय एक ऐसा विकल्प तलाशने लगे हैं, जो कम खर्च में उन्हें शिमला वाला फ़ील दे सके, फिर चाहे कितनी भी गर्मी ही क्यों न पड़ रही हो। इसके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन के तौर पर Portable AC को देखा जाने लगा है। इसे अगर आप अपने घर में गर्मियों से बचने के लिए लगाते हैं तो आपको न तो घर में ड्रिलिंग की जरूरत पड़ती है और न ही आपको दीवार आदि को तोड़ने की जरूरत होती है। इसके साथ ही आप मकान मालिक की लबर लबर से भी बच जाते हैं।
Portable AC असल में, एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जिसे स्थायी रूप से दीवार या खिड़की में फिट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका डिजाइन ऐसा होता है जो पहियों के कारण इसे एक कमरे से दूसरे में आसानी से लाने ले जाने वाला बना देता है। आइए अब पूरी संक्षिप्त में जानते हैं कि आखिर पोर्टेबल एसी होता क्या है?
Portable AC एक self-contained cooling system होता है। इसमें कंप्रेसर, कंडेंसर और इवापोरेटर एक ही यूनिट में लगे होते हैं। इसका गर्म हवा वाला पाइप आमतौर पर खिड़की के बाहर लगाया जाता है ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर निकल सके। इसलिए इसे इंस्टॉल करना आसान होता है और इसके लिए ज्यादा टेक्निकल काम की जरूरत नहीं पड़ती। अब अगर आप इतना कुछ जान ही रहे हैं तो आइए यह भी जानते हैं कि आपको इन गर्मियों में पोर्टेबल एसी किन प्राइस में मिल जाने वाले हैं।
भारत में Portable AC की कीमत आमतौर पर 25,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है, यह ब्रांड और मॉडल पर भी निर्भर करता है, इसके अलावा इस समय यह रेटिंग आदि पर भी निर्भर करता है। आइए अब कीमत को डिफाइन करने वाले कारणों या कारकों पर भी एक नजर डालते हैं;
ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफ-सीजन सेल में कई बार पोर्टेबल एसी आदि पर दमदार और बेहतरीन डिस्काउंट मिल जाता है, ऐसे में यह आपको बेहद ही सस्ते में मिल सकते हैं।
Portable AC में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जो इसे साधारण और पारंपरिक AC से अलग बनाते हैं।
एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से लाना ले जाना। असल में, ऐसा आप इसमें लगे पहियों के कारण कर सकते हैं। इन्हें आप कूलर के तौर पर भी देख सकते हैं तो जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से लाया ले जाया जा सकता है, लेकिन यह कूलिंग के मामले में कूलर के बाप होते हैं।
Split AC की तरह ही इनके इंस्टॉलेशन के लिए दीवार में छेद या पाइपलाइन की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक एग्जॉस्ट पाइप को खिड़की से बाहर लगाना होता है।
कई नए मॉडल इन्वर्टर तकनीक और एनर्जी-एफिशिएंट कंप्रेसर के साथ आते हैं, जिससे बिजली की खपत पहले के मुकाबले काफी कम हो जाती है।
ज्यादातर Portable AC में तीन मोड मिलते या मिल सकते हैं:
कुछ नए मॉडल में Wi-Fi कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल और टाइमर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Portable AC हर घर के लिए जरूरी नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
यह खास तौर पर इन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं:
Portable AC और Split AC में अंतर
| फीचर | Portable AC | Split AC |
|---|---|---|
| इंस्टॉलेशन | आसान | तकनीकी इंस्टॉलेशन |
| कीमत | कम | ज्यादा |
| मूवमेंट | संभव | फिक्स |
| कूलिंग क्षमता | छोटे कमरे | बड़े कमरे |
अगर आप Portable AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों पर ध्यान जरूर दें:
अगर आपका कमरा छोटा है और आपको स्थायी इंस्टॉलेशन नहीं चाहिए, तो Portable AC एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि बड़े घरों या ज्यादा गर्म इलाकों में Split AC अभी भी ज्यादा प्रभावी माना जाता है। फिर भी सुविधा, कम कीमत और आसान इंस्टॉलेशन के कारण Portable AC धीरे-धीरे भारत में एक लोकप्रिय ऑप्शन बनते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4: कब आएगा नया सीजन? कहानी, कास्ट,स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अलावा सीजन से जुड़े सवालों के जवाब