नए PAN Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले ये नए रूल जरूर जान लें..1 अप्रैल से हो रहे चेंज

क्या आप एक नया PAN Card बनवाने की सोच रहे हैं या पुराने पैन कार्ड में कोई अपडेट करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। असल में, 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के नियम बदलने जा रहे हैं, और सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब सिर्फ आधार कार्ड से PAN Card नहीं बनेगा। इसका मतलब है कि अभी तक जो प्रोसेस था कि आप आधार कार्ड मात्र के साथ ही PAN Card बनवा सकते थे। अब ऐसा नहीं होने वाला है। आपको आने वाले समय में पैन कार्ड बनवाने के लिए इसके अलावा कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट भी जमा करने होंगे, इसके बाद ही आपका पैन कार्ड बनने वाला है।

बदलने जा रहे हैं पैन कार्ड से जुड़े कुछ नियम

अगर इसे आसान भाषा में समझा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि सरकार PAN Card के नियम थोड़ा सख्त करने जा रही है ताकि गलत जानकारी और फर्जी पैन कार्ड को रोका जा सके। अब नया PAN बनवाने के लिए आपको पहचान और जन्मतिथि का अलग से प्रमाण देना होगा। इसके लिए आप जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र जैसे डॉक्यूमेंट भी जमा कर सकते हैं।

एक चीज आपको किसी भी रूप में सुनिश्चित करनी होगी जो है कि अगर आपके PAN और आधार कार्ड में नाम बिल्कुल एक जैसा नहीं है तो आवेदन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए PAN बनवाने से पहले एक बार आधार की डिटेल जरूर चेक कर लें।

1 अप्रैल से ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकेंगे पैन कार्ड?

1 अप्रैल के बाद नया PAN कार्ड कैसे बनेगा। इसके लिए आपको आयकर विभाग, UTIITSL या Protean की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नया PAN आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरते समय वही जानकारी डालनी होगी जो आपके आधार में है। इसके बाद आपको अपने पहचान पत्र और जन्मतिथि का प्रमाण अपलोड करना होगा, फिर सभी जानकारी ध्यान से चेक करके फॉर्म सबमिट करना होगा और फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके बाद आपका PAN कार्ड प्रोसेस हो जाएगा।

अगर आपके पास पहले से PAN कार्ड है और उसमें नाम, पता या कोई जानकारी अपडेट करनी है, तो उसके लिए भी नया अपडेट फॉर्म भरना होगा, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। इसमें भी आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन वेरिफिकेशन करना होगा।

कहाँ जरूरी होता है पैन कार्ड?

अब आपको PAN कार्ड कहां-कहां जरूरी होता है, ये भी जान लेना चाहिए। अगर आप एक साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा करते या निकालते हैं, 20 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदते हैं, 5 लाख से ज्यादा की गाड़ी खरीदते हैं या होटल में 1 लाख से ज्यादा का भुगतान करते हैं, तो PAN देना जरूरी होगा। अंत में एक जरूरी सावधानी भी आपको ध्यान में रखनी चाहिए। PAN कार्ड बनवाते समय सिर्फ सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। कोई भी व्यक्ति फोन या मैसेज पर OTP या पासवर्ड मांगे, तो कभी न दें।

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी जानकारी ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा..मिलेगा 200MP का कैमरा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :