LPG सिलेंडर नहीं हो रहा बुक? ये 4 आसान तरीके झटपट कर देंगे आपका काम

LPG सिलेंडर नहीं हो रहा बुक? ये 4 आसान तरीके झटपट कर देंगे आपका काम

खाना बनाने वाली गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं और LPG सिलेंडर की बढ़ती मांग के बीच कई उपभोक्ता गैस रीफिल कराने के लिए ज्यादा फ़ास्ट तरीकों की तलाश कर रहे हैं. ऐसे में हाल ही में सरकार ने एलपीजी रीफिल बुकिंग का वेटिंग पीरियड 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है ताकि सही तरीके से वितरण हो सके और घबराकर जल्दबाज़ी में बुकिंग न की जाए. हालांकि, अधिकारीयों ने यह साफ़ कर दिया है कि देश में एलपीजी आपूर्ति की कमी नहीं है, और घरेलु उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। बदले हुए वेटिंग पीरियड के साथ भी कई ऐसे सुविधाजनक तरीके हैं जिनसे आप तेज़ी से और आसानी से अपने एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. यहां हम ऐसे ही चार आसान तरीके लेकर आए हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

1. WhatsApp के जरिए LPG बुकिंग

    कई एलपीजी सप्लायर्स अब अपने ग्राहकों को सीधे व्हाट्सएप से सिलेंडर बुक करने की सुविधा देते हैं, जिससे यह प्रक्रिया तेज़ और आसान हो जाती है. व्हाट्सएप के जरिए रीफिल बुक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए नंबरों पर मैसेज भेजें:

    • Indane: 7588888824 पर “REFILL” लिखकर भेजें।
    • Bharat Gas: 1800224344 पर “Hi” लिखकर भेजें।
    • HP Gas: 9222201122 पर “Hi” लिखकर भेजें।

    जैसे ही मैसेज पहुंच जाता है, सिस्टम आपकी बुकिंग को रजिस्टर कर लेता है और एक कन्फर्मेशन मैसेज भेज देता है. यह ध्यान देना ज़रूरी है कि मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजा जाए तो आपके एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के साथ रजिस्टर्ड है.

    2. मिस्ड कॉल देकर LPG सिलेंडर बुक करें

      अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तब भी आप बस एक मिस्ड कॉल देकर आसानी से अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करने के बाद आपकी बुकिंग ऑटोमैटिक रजिस्टर हो जाती है और एक कन्फर्मेशन मैसेज भेज दिया जाता है. बुकिंग के लिए इन नंबरों पर मिस्ड कॉल दें:

      • Indane: 8454955555
      • Bharat Gas: 7710955555
      • HP Gas: 9493602222

      यह तरीका खासकर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है जो सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में रहते हैं.

      3. मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए बुकिंग

        डिजिटल पेमेंट ऐप्स और आधिकारिक एलपीजी कम्पनी ऐप्स के माध्यम से भी यूज़र्स अपने एलजीपी रीफिल बुक कर सकते हैं. पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में Paytm, Google Pay और PhonePe आ जाते हैं जिनमें एलपीजी बुकिंग का ऑप्शन मिलता है. बुकिंग के लिए:

        • ऐप खोलें ‘Recharge & Bills’ सेक्शन पर जाएं
        • ‘Book Cylinder’ को चुनें।
        • अपने एलपीजी प्रोवाइडर को चुनें।
        • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कंज़्यूमर नंबर डालें और कन्फर्म कर दें.

        इसके अलावा, आधिकारिक एलपीजी ऐप्स बुकिंग के अलावा और भी सुविधाएं देते हैं जैसे कि, डिलीवरी ट्रैक करना और अकाउंट्स मैनेज करना। ऐसे ही कुछ आधिकारिक ऐप्स ये हैं: IndianOil One, Hello HP और BharatGas App.

        4. IVRS कॉल के जरिए एलजीपी बुकिंग

          एक और सुविधाजनक तरीका है IVRS, जिसमें आप एक ऑटोमेटेड फोन कॉल के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं. सभी प्रोवाइडर्स आमतौर पर इसी तरीके से बुकिंग लेते हैं. उदहारण के लिए, Indane ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल कर सकते हैं. कॉल करने के बाद बस सामने से आने वाले निर्देशों का पालन करना है और रीफिल बुकिंग विक्लप को चुनना है. आपकी रिक्वेस्ट रिकॉर्ड की जाएगी और उसके कुछ देर बाद आपके पास कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

          व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप्स और IVRS में से आपको जो भी तरीका सबसे अच्छा और आसान लगता है उसे चुनकर आप तेज़ी से अपना एलपीजी रीफिल बुक कर सकते हैं और सिलेंडर डिलीवर होने में देरी से बच सकते हैं.

          यह भी पढ़ें: LPG vs Induction: किसे चुनना चाहिए? कौन सा ऑप्शन ज्यादा किफायती और भरोसेमंद

          Faiza Parveen

          Faiza Parveen

          फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

          Digit.in
          Logo
          Digit.in
          Logo