LPG Booking Scam और सरकारी अलर्ट..देखें कैसे यूजर्स को बनाया जा रहा है शिकार, बचने के उपाय

HIGHLIGHTS

LPG Booking को लेकर इस समय स्कैम चल रहा है।

LPG को लेकर चल रहे इस स्कैम को लेकर सरकार ने एक अलर्ट भी जारी किया है।

यहाँ आपको इस फ्रॉड से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।

काफी दिन ही चुके हैं, LPG Crisis ने देश के कई हिस्सों के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। बड़े पैमाने पर लोग परेशान घूम रहे हैं। हालांकि, इस विकट परिस्थिति का भी फायदा उठाने के लिए स्कैमर्स ने एक नया ही तरीका निकाल निकाल है। इस समय लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें लूटा जा रहा है। असल में, देश के कई हिस्सों में LPG सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में एक नई तरह का ऑनलाइन स्कैम भी उभर रहा है। सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) ने लोगों को इस समस्या को लेकर चेतावनी दी है। इस अलर्ट में कहा गया है कि इस समय LPG बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले लोग और गिरोह एक्टिव हो चुके हैं। ये स्कैमर्स लोगों के डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर उन्हें LPG Gas booking के नाम पर लूट रहे हैं। असल में, LPG Booking जा झांसा लेकर लोगों से उनके बैंक अकाउंट की डिटेल्स निकाली जा रही है, ऐसा करके आम जनता को लूटने के प्लान बनाया जा रहा है। आपको इससे कैसे बचना है और क्या करना है इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।

कैसे हो रहा है LPG बुकिंग स्कैम?

इस स्कैम को ऐसे समय में अंजाम दिया जा रहा है, जब लोगों को LPG Gas Cylinder की जरूरत है। ऐसे में स्कैमर्स SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें लिखा है कि गैस की कमी हो गई है, इसलिए तुरंत बुकिंग करें, नहीं तो सिलेंडर नहीं मिलेगा। इस मैसेज से डरकर लोग तुरंत ही रिप्लाई में अपने लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इस तरह के मैसेज में डिस्काउंट ऑफर का लालच भी दिया जा रहा है। इसके अलावा मैसेज में एक लिंक भी दिया जा रहा है, जो असली वेबसाइट जैसा ही लग रहा है। शायद इसी कारण लोग इस झांसे में फंस जा रहे हैं।

फँसकर जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपसे LPG बुकिंग के नाम पर पेमेंट करने को कहा जाता है या फिर आपसे OTP, ATM PIN या बैंक डिटेल्स दर्ज करने के लिए कहा जाता है, जैसे ही आप ये जानकारी डालते हैं, आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं। अब न तो आपकी LPG Gas Booking होती है और न ही आपको Cylinder मिलने वाला है, बल्कि इसके उलट आपके बैंक अकाउंट में सेंध लग चुकी होती है, ऐसे में आपको इस समय ज्यादा से ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप इस स्कैम से अपने आपको बचाना चाहते हैं और अपने रिश्तेदारों को भी सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं आप कैसे पहचान कर सकते हैं कि मैसेज नकली है या असली!

कैसे पहचानें मैसेज फर्जी है?

अगर आप ध्यान से किसी भी मैसेज को पढ़ते हैं तो आपको तुरंत ही पता चल जाना चाहिए कि वह असली है या नकली। असल में, इस मैसेज में ही कुछ हिंट होता है, जो आपको जानकारी दे देता है लेकिन इसके बारे में आपको जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपके पास आया LPG Gas Booking का मैसेज असली है या नकली।

  • डराने वाला मैसेज जैसे ‘तुरंत बुकिंग करें वरना गैस नहीं मिलेगी।’
  • अनजाना लिंक या अजीब सी दिखने वाली वेबसाइट।
  • APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाना।
  • QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने को कहा जाना।
  • OTP या बैंक डिटेल्स देने के लिए बाध्य करना आदि।

अगर आपको इनमें से कुछ भी लगता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके पास आया मैसेज या कॉल नकली और फर्जी है। अगर कभी भी आपको असली कॉल आता है तो वह इस तरह की कोई भी हरकत को अंजाम नहीं देते हैं। अब आप जानते हैं कि कैसे फर्जी या नकली मैसेज की पहचान की जा सकती है। इस जानकारी को आपको पता होने के साथ साथ आपके रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें।

कैसे सुरक्षित रहें?

यूं तो सरकार समय समय पर आपको स्कैम आदि से बचने के उपाय बताती रहती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी सरकार की ओर से किया गया है। आइए जानते हैं उन सरकारी उपायों के बारे में जो आपको इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रख सकते हैं।

  • हमेशा गैस बुकिंग सिर्फ Indane, HP Gas या Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप या WhatsApp नंबर से ही करनी चाहिए।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना आपको शिकार बना सकता है।
  • Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करने चाहिए, अगर इसके बाहर से आपको कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है तो सावधान हो जाएं और ऐसा न करें।
  • किसी के साथ भी OTP, PIN या बैंक डिटेल्स शेयर करने से बचें, कभी भी कुछ वित्तीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें।
  • अगर कोई मैसेज संदिग्ध लगे, तो सीधे अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें।

आप इन कुछ उपायों को अपनाकर LPG Booking के लिए चल रहे नए स्कैम से अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं। आपको बस कुछ छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कोई भी चुना नहीं लगा पाएगा। सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे UPI से जुड़े नियम.. इस कारण फ्रॉड हुआ तो बैंक भरेगा पैसे? देखें यूजर्स का फायदा या नुकसान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :