क्या आपने कभी अपने iPhone की स्क्रीन पर ऊपर की तरफ (स्टेटस बार या डायनामिक आइलैंड के पास) एक छोटी सी हरी (Green) या नारंगी (Orange) Dot जलते हुए देखा है? अक्सर हम इसे नेटवर्क या बैटरी का कोई निशान समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह कोई डिजाइन नहीं है.
असल में, यह Apple का एक बेहद जरूरी प्राइवेसी फीचर है जो आपको ‘जासूसी’ से बचाने के लिए दिया गया है. ये लाइट्स आपको बताती हैं कि कब कौन सा ऐप चुपके से आपकी बातें सुन रहा है या आपको देख रहा है. अगर आप इनका मतलब नहीं जानते, तो आपका पर्सनल डेटा खतरे में हो सकता है. आइए, इनका असली मतलब समझते हैं. कई यूजर्स इन सिग्नल्स को समझ नहीं पाते, लेकिन इनका मतलब जानना आपकी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है.
अगर आपको अपने iPhone की स्क्रीन पर हरी लाइट जलती या ब्लिंक करती हुई दिखाई दे, तो इसका सीधा मतलब है कि आपका कैमरा (Camera) इस वक्त चालू है.
कब जलना नॉर्मल है? यह आमतौर पर तब होता है जब आप वीडियो कॉल पर हों, कैमरा ऐप से फोटो ले रहे हों, या Instagram/Snapchat जैसे सोशल मीडिया ऐप्स पर रील या स्टोरी बना रहे हों. अगर आप जानबूझकर कैमरा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह नॉर्मल है.
खतरा: यह इशारा करता है कि बैकग्राउंड में कोई ऐप चुपके से आपके कैमरे को एक्सेस कर रहा है और शायद आपकी जासूसी कर रहा है.
ऑरेंज लाइट का मतलब है कि आपके iPhone का माइक्रोफोन (Microphone) इस्तेमाल किया जा रहा है.
कब जलना नॉर्मल है? यह तब दिखाई देता है जब आप वॉयस कॉल पर हों, वॉयस रिकॉर्डिंग कर रहे हों, Siri का इस्तेमाल कर रहे हों, या उन ऐप्स को चला रहे हों जो ऑडियो इनपुट लेते हैं. Apple ने यह इंडिकेटर इसलिए दिया है ताकि जब भी रिकॉर्डर चालू हो, आपको पता चल जाए.
iPhone पर ये इंडिकेटर लाइट्स सजावट के लिए नहीं हैं. Apple ने जानबूझकर इन्हें रियल-टाइम प्राइवेसी अलर्ट (Real-time privacy alerts) के रूप में डिजाइन किया है ताकि यूजर्स:
अगर आपको लगता है कि कोई ऐप बिना आपकी जानकारी के कैमरा या माइक यूज कर रहा है, तो इन स्टेप्स से अपने डिवाइस को सुरक्षित करें.
यह भी पढ़ें: Airtel ने दिया यूजर्स को बड़ा झटका! चुपके से कम कर दिया डेटा, अब मिलेगा बस इतना फायदा