how to cancel backgound noise during a call on android phone
आजकल के तकनीकी जमाने में हम सभी लगभग लगभग 80% कामों को किसी न किसी रूप में स्मार्टफोन पर करने लगे हैं। इन कामों में अलार्म सेटअप, म्यूजिक सुनना, कॉल करना, टेक्स्ट करना सोशल मीडिया से जुड़े अपडेट चेक करना, अखबार पढ़ना, न्यू देखना, रील्स देखना, शॉर्ट्स देखना आदि आदि काम शामिल हैं। इसके अलावा फोन का इस्तेमाल हम पेमेंट करना, बैंकिंग करने, स्टॉक में पैसा लगाने मेडिसिन आदि का ऑर्डर करने, खाना मँगवाने आदि के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा भी कह सकते है कि हम पूरे दिन में लंबे समय के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कई बार स्मार्टफोन के साथ कुछ समस्या भी आती है। यह समस्या किसी भी प्रकार की हो सकती है लेकिन आज हम कॉल के दौरान बैकग्राउन्ड पर आने वाली आवाजों को कैसे रोका जाए? इस समस्या के बारे में बात करने वाले हैं।
कई बार ऐसा देखा गया है कि एंड्रॉयड फोन्स पर जब आप किसी ऐसे स्थान पर होते हैं जहां बैकग्राउन्ड नॉइज़ ज्यादा है तो वहाँ आपको सामने वाले की बातों को सुनने में दिक्कत आती है। ऐसे में अगर कोई जरूरी बात है तो उसे आप सुन नहीं पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। असल में, एंड्रॉयड फोन्स में एक ऐसा फीचर आता है जो इस समस्या को खत्म कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं और यह भी जानते है कि आप कैसे इस फीचर को इस्तेमाल में ले सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कुछ छोटे बदलाव आपकी कॉल क्वालिटी को काफी बेहतर बनाने में आपको मदद कर सकते हैं, इसके अलावा आपको बिना किसी थर्ड पार्टी एप के इस्तेमाल के बैकग्राउंड शोर को कम करने की आजादी मिलती है।
आइए अब इस फीचर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं!
Android में बैकग्राउंड नॉइज़ कैंसलेशन का बिल्ट-इन सोल्यूशन ये है!
अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता देते है कि इसमें एक Clear Call नाम का फीचर आता है, जो फोन्स में पहले से ही मिलता है। इस फीचर को खासतौर पर ऐसे ही मामलों के लिए फोन्स में रखा गया है। इस फीचर की मदद से आप बैकग्राउंड शोर को फिल्टर कर सकते हैं। इस फीचर को इसीलिए निर्मित भी किया गया है।
इससे आपकी कॉल की क्वालिटी और कॉल को सुनने का अनुभव पहले से कहीं बेहतर हो जाता है। पहले ऐसे नॉइज़ कैंसिलिंग फीचर्स सिर्फ़ ईयरफोन या वायरलेस ईयरबड्स में ही मिलते थे, लेकिन अब इस फीचर को स्मार्टफोन्स कंपनी अपने फोन्स में भी डालने लगी हैं। जैसे ही आप इस फीचर को ऐक्टिव करते हैं तो बाहर का शोर लगभग लगभग खत्म हो जाता है, इस फीचर की मदद से आप ज्यादा शोर वाले इलाकों में भी संचार जारी रख सकते हैं। आइए जानते है कि इस फीचर को आप कैसे अपने एंड्रॉयड फोन में शुरू कर सकते हैं।
जैसे ही आप इस फीचर का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो वैसे ही आपको यह पता चल जाता है कि इस फीचर की मदद से आप कॉल के दौरान आपको बाहरी शोर नहीं आता है।