लोहे का पुराना कूलर भी देने लगेगा फर्राटेदार ठंडी हवा.. बहुत काम का है ये फ्री का जुगाड़, जरूर आजमाएँ

गर्मी ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है बेशक सुबह और शाम को इस समय भी पारा कुछ गिर जाता है लेकिन सूरज जैसे जैसे ऊपर की ओर जाता है वैसे वैसे गर्मी भी अपने चरम पर नजर आती है। इन गर्मियों को कम कैसे किया जाए, इस समय यही एक बड़ा सवाल है जो हर कोई किसी न किसी से कर रहा है। जहां देखो गर्मी से बचने की चर्चाएँ चल रही हैं, कोई कुछ उपाय सुझा रहा है तो कोई अन्य। हालांकि, किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सही मायने में घर के ही सामान से कैसे फ्री में घर के पुराने लोहे के कूलर से ही AC वाली ठंडी हवा ले सकते हैं। आपको कोई बताए न बताए, हम आपको आज इस बारे में सही और सटीक जानकारी देने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने पुराने लोहे के कूलर को AC में बदल सकते हैं, इसके लिए आपको करना क्या हाई हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं।

लोहे के कूलर को साफ करें

अगर आपका लोहे का कूलर पुराना और पिछले सीजन से अभी तक बंद पड़ा है तो सबसे पहले आपको इसकि सफाई करवानी चाहिए और अगर मकैनिक को दिखाने की जरूरत पड़ रही है तो आपको इसे दिखा लेना चाहिए। कुलमिलाकर किसी भी टेक्निकल कमी को आपको अभी दूर करवा लेना है। अब इसके बाद क्या करें।

अपने फ्रिज में बड़े बर्तनों में बर्फ जमाएँ

अब जब आपका कूलर सही हो गया है, साफ सफाई के बाद यह चमक गया है तो आपको इसकी वाइरिंग आदि पर अच्छे से टेपिंग आदि कर लेनी चाहिए । ताकि पानी का कोई भी असर कूलर के किसी अन्य पार्ट पर न हो। अब जब आप कूलर को चलाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इसे एक खुले स्थान पर रखना है जहां से इसे प्राकृतिक हवा मिले। अब इसमें पानी भरें और जमाई हुई 5-10 किलो के आसपास की बर्फ इसमें डाल दें जिससे पानी बिल्कुल और सही प्रकार से ठंडा हो जाए। अब जब यह पानी कूलर की घास को भिगोता है और प्राकृतिक हवा कूलर को इस हवा को आगे फेंकने देती है तो आपका घर एसी से भी ज्यादा ठंडा हो जाता है।

हालांकि, अब आपने जुगाड़ के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है, अब आप जानते हैं कि आपको क्या करना है, जिससे आपको लंबे समय के लिए ठंडी हवा मिले। हालांकि, अब आपको जानना चाहिए कि आखिर इस ठंडी हवा को आप लंबे समय तक कैसे बनाए रख सकते हैं। कैसे यह हवा आपको पूरी रात ऐसे ही मिलने वाली है, इसके लिए हम आपको एक अलग ही जुगाड़ बताने वाले हैं। जिसमें आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैसे लंबे समय तक चलेगी ये शिमला वाली कूलिंग?

अब आप समझ चुके हैं कि आपको ठंडी हवा आपके पुराने लोहे के कूलर के माध्यम से कैसे मिल सकती है, अब इसे लंबे समय तक ऐसी ही ठंडी बनाए रखने के लिए आपको अपनी किचन से नमक का बॉक्स लाकर उससे 3-4 चम्मच नमक इस बर्फ के पानी में डाल देना है, ऐसा करने से होगा ये कि वह नुस्खा बर्फ के पिघलने की स्पीड को बेहद ही धीमा कर देने वाला है, मतलब पानी लंबे समय तक ठंडा ही रहेगा, ऐसे में यह आपको लंबे समय तक ठंडी हवा ही देता रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC? बिजली बचाने की लेते हैं गारंटी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :