गर्मी शुरू हो चुकी है, हालांकि मौसम समय समय पर करवट ले रहा है लेकिन आने वाले समय में गर्मी का भीषण गर्मी में बदल जाना तय है। इसके बाद यह भी तय है कि आप गर्मी के मारे अपने घर से निकलकर उस जगह पर जाने वाले हैं, जहां आपको गर्मी से बचने का जुगाड़ मिल सके। फिर चाहे आप अपने लिए डायरेक्ट धूप से बचने का मास्क खरीदने वाली दुकान पर जाएँ या घर को ठंडा करने के लिए AC या कूलर खरीदने निकलें। जल्द ही यह होने वाला है। अगर आप AC ले रहे हैं तो यह महंगा होता है, इसे आप अलग अलग फीचर में ले सकते हैं और इससे आपका बिजली का बिल भी कुछ बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप एक कूलर लेते हैं तो आपका बिजली का खर्च कुछ कम रहता है लेकिन आपको कूलिंग AC वाली नहीं मिल पाती है। असल में, Cooler और AC दोनों ही अलग अलग तकनीकी और फीचर्स के साथ काम करते हैं। ऐसे में, दोनों से एक जैसी कूलिंग कैसे दे सकते हैं। एक प्रोडक्ट आपको गैस के माध्यम से कूलिंग दे रहा है और एक पानी के माध्यम से आपको कूलिंग दे रहा है। ऐसे में क्या किया जाए कि कूलर भी AC वाली कूलिंग देने लगे लेकिन इस ठंडक के बदले आपको मोटी रकम भी न खर्च करनी पड़े। आज हम आपको इसी जुगाड़ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
अगर आप अपने कूलर के साथ कुछ जुगाड़ अपनाते हैं तो आपको आसानी से ठंडक मिल सकती है। आप यहाँ कुछ टिप्स देख सकते हैं जो आपके कूलर से आपको कूलिंग दिला सकते हैं। हालांकि, एक जुगाड़ इस समय बड़ा ही ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आपने उसे इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको एक बार इसे जरूर चेक करना चाहते हैं। अहम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं जो आपके बेहद काम आने वाली है और इस ट्रिक को अपनाने के बाद आपको फिर AC की याद शायद ही आने वाली है। आइए जानते है की इस ट्रिक के लिए आपको क्या चाहिए।
ये सब आइटम अगर आप इकट्ठा कर लेते हैं तो आइए जानते है कि आखिर आपको आगे क्या करना होगा। जब आप सभी चीजों को इकट्ठा कर लेते हैं तो इसके बाद बारी अब सेटअप को तैयार करने की आती है। ऊपर आप पढ़ चुके हैं की आपको Cooler कैसे, कहाँ और किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए। अब आइए जानते हैं कि आप कैसे कूलर के पानी को लंबे समय के ठंडा रख सकते हैं, ताकि आपको AC वाली (शिमला) कूलिंग मिल सके।
जो मटके आप इस्तेमाल में ले रहे हैं, उनमें से कुछ के टुकड़े करके पूरे कूलर की टंकी में फैला दीजिए और एक मटके को ऊपर से काटकर आप कूलर में ऐसे ही रख सकते हैं। इसके बाद आपको इस मटके में कूलर की मोटर को रख देना है। ऐसा करने से होने क्या वाला है। असल में, अगर आप ऐसा करते हैं तो जाहिर तौर पर मोटर पानी में लंबे समय के लिए रहने वाली है, क्योंकि मटके के अलावा आपकों टंकी में भी पानी भरना है।
अब जब आप ऐसा कर लेते हैं तो पूरी टंकी में पानी को भर दीजिए, एक चीज का और ध्यान रखें की आपको कूलर में लंबे समय की कूलिंग के लिए हनीकोम्ब पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करके आप कूलर से AC वाली ठंडक ले सकते हैं। अब जब आ सब कर लेते हैं तो मटके में जैसे पानी ठंडा रहता है, कूलर की टंकी में भी पानी ठंडा रहने वाला है, ठंडे पानी से गुजरने वाली हवा ठंडी होने वाली तो आपको मिलने वाली हवा भी ठंडी होगी, इस जुगाड़ से आपको ठंडी और कूल कूल हवा मिलने वाली है।
अब अगर आप चाहते हैं कि जो कूलिंग आपको मिल रही है, वह बढ़ जाए तो आपको लंबे समय यानि आने वाले कुछ घंटों के लिए इसी पानी से ठंडी हवा मिलती रहे। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि कूलर की टंकी में आपको अपने घर में जमी बर्फ डाल देनी है। इससे पानी ठंडा हो जाने वाला है और आपको कूलिंग भी देने वाला है। हालांकि, अगर आप आप चाहते हैं की लंबे समय के लिए बर्फ पिघले नहीं और आपको ठंडी हवा कुछ घंटों के लिए मिलती ही रहे तो इसके लिए आपको घर के किचन से 20-25 चम्मच नमक को इस बर्फ के पानी और कूलर की टंकी में डाल देना है। ऐसा करने से बर्फ के पिघलने की स्पीड कम हो जाने वाली है और आपको लंबे समय के लिए कूलिंग और AC वाली कूलिंग मिलने वाली है।
अगर आप इस जुगाड़ को अपने घर में इस बार करने वाले हैं तो हमें कमेन्ट करके जरूर बताएं कि आपका अनुभव इस जुगाड़ को करने के बाद कैसा रहा। क्या आपको ठंडक में कुछ नया मिला या ये जुगाड़ पूरी तरह से फेल हुआ। जो भी हो आप हमें बता सकते हैं।
आर्टिकल में इस्तेमाल हुई इमेज AI से निर्मित हैं।
यह भी पढ़ें: कहीं ऑनलाइन तो नहीं हो गए आपके Private Photo? एक मिनट में चेक करें