Aadhaar Card Update 2026
आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, पेंशन और पासपोर्ट तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार में जन्मतिथि (Date of Birth) गलत दर्ज है तो आगे चलकर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अच्छी बात यह है कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने अपडेट प्रक्रिया को आसान और ट्रांसपेरेंट बनाया है, जिससे आप तय नियमों के तहत अपनी DOB ठीक कर सकते हैं।
जन्मतिथि को अपडेट करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) है। इसके अलावा पासपोर्ट, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, फिजिकल PAN कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र जिसमें साफ तौर पर जन्मतिथि लिखी हो, स्वीकार किया जा सकता है। ध्यान रखें कि दस्तावेज असली और वैलिड होना चाहिए, क्योंकि वेरीफिकेशन के दौरान ओरिजिनल कॉपी दिखानी अनिवार्य होती है।
फिलहाल आधार में जन्मतिथि ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा सकती। इसके लिए आपको नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra जाना होगा। वहां Aadhaar Enrolment and Update Form भरकर सही जन्मतिथि दर्ज करें और संबंधित अधिकारी को जमा करें। इसके बाद DOB से जुड़ा ओरिजिनल दस्तावेज दिखाना होगा। अधिकारी उसकी कॉपी रखकर ओरिजिनल दस्तावेज लौटा देंगे। प्रक्रिया पूरी करने के लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी।
अपडेट के बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसमें URN (Update Request Number) होगा। इसी नंबर की मदद से आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
नए नियमों के मुताबिक, आधार में जन्मतिथि केवल एक बार ही बदली जा सकती है। जेंडर अपडेट का नियम भी यही है, जबकि नाम दो बार और पता कई बार बदला जा सकता है। इसलिए DOB अपडेट कराने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह कर लें।
सही जन्मतिथि स्कूल एडमिशन, सरकारी नौकरी, बीमा, पेंशन और पासपोर्ट जैसे कामों में बेहद जरूरी होती है। अगर आपके आधार में DOB गलत है तो देर न करें, अभी नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर समय रहते सुधार कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी जरूरी काम में रुकावट न आए।