इस समय पब्लिक वाईफ़ाई काफी प्रचलन में है, इसके अलावा आपको यह काफी जगह पर फ्री में इस्तेमाल करने के लिए मिल भी जाता है। पब्लिक वाई-फ़ाई का इस्तेमाल आप शॉपिंग मॉल, कैफे, एयरपोर्ट आदि के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप के साथ साथ अन्य कई जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, आपने कभी सोचा है कि क्या यह आपके लिए सुरक्षित है? हम सभी कभी कभी ही समय एक अच्छी इंटेन्शन के साथ पब्लिक वाईफ़ाई को एक्सेस करते हैं। हालांकि, ऐसा करके आप अपने लिए कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेते हैं, शायद आपको इसका अंदाजा भी नहीं है। आप ऐसा करके हैकर्स और साइबर ठगों को यह आजादी देते है कि वह आपके पर्सनल डेटा के अलावा आपके सेन्सिटिव डेटा को भी एक्सेस कर सकें। इसके अलावा आपको अपने बैंक से जुड़ी जानकारी, अपनी प्राइवेट वार्तालाप तक ही इन्हें एक्सेस दे देते हैं।
इसी को लेकर CERT-In यानि Computer Emergency Response Team of India) की ओर से आपको सुरक्षा और पब्लिक वाई-फ़ाई के इस्तेमाल को लेकर एक चेतावनी जारी की गई है। CERT-IN ने ‘जागरूकता दिवस’ पहल के तहत सभी लोगों को पब्लिक वाई फ़ाई के इस्तेमाल से जुड़े रिस्क आदि से अवगत करवाया है।
CERT-In ने कहा है कि हैकर्स और साइबर ठग आपके डेटा की चोरी किसी भी अनसिक्योर पब्लिक वाई-फ़ाई से आसानी से कर सकते हैं, इस डेटा को चुराने के बाद वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पब्लिक वाई-फ़ाई पर नॉर्मल वेब सर्फिंग के अलावा अगर आप इसके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते हैं या अपने ईमेल आदि को चेक करते हैं तो आप अपने पर्सनल डेटा की चोरी को आसान बना रहे हैं।
CERT-In की सलाह है कि पब्लिक Wi-Fi का उपयोग संवेदनशील लेन-देन जैसे ऑनलाइन पेमेंट या इंडिविसूअल जानकारी दर्ज करते समय न करें। हैकर्स आसानी से असुरक्षित पब्लिक Wi-Fi का उपयोग कर सकते हैं और असुरक्षित सिग्नल्स को पकड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि डेटा चोरी, वित्तीय हानि, और पहचान धोखाधड़ी आपके साथ आसानी से हो सकती है।
इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप पब्लिक Wi-Fi की सुविधा का आनंद लेते हुए अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। मैं तो आपसे कहूँगा कि आपको पब्लिक वाई-फ़ाई का इस्तेमाल अभी बंद देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्यों भारत में निरंतर पिछड़ रहा है Xiaomi? ये रहे कुछ मुख्य कारण, आपको भी जान लेने चाहिए