नवरात्रि भारत के सबसे प्रमुख और पावन त्योहारों में से एक है, जिसे हर साल बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया जाता है. यह पर्व देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है. इस साल शारदीय नवरात्रि आज, 22 सितम्बर से शुरू होकर मंगलवार, 30 सितम्बर तक मनाई जाएगी. नौ दिनों तक श्रद्धालु उपवास, भजन-कीर्तन, गरबा-डांडिया और पूजा-अर्चना के माध्यम से माता रानी की कृपा प्राप्त करते हैं.
इस खास अवसर पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-पाठ रखे जाते हैं. वहीं, आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक-दूसरे को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी भेजते हैं. खासकर युवा वर्ग इंस्टाग्राम रील्स, व्हाट्सऐप स्टेटस और फेसबुक पोस्ट के जरिए त्योहार का उत्साह और श्रद्धा साझा करता है. अगर आप भी इस बार नवरात्रि 2025 को कुछ इसी तरह डिजिटल अंदाज़ में मनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं.
यूट्यूब पर नवरात्रि के लिए हजारों भक्ति गीत, गरबा और मां दुर्गा की आराधना से जुड़े वीडियो उपलब्ध हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
गूगल पर आपको कई वेबसाइट्स जैसे Pexels, Pixabay, Pinterest और Unsplash पर आकर्षक वीडियो और इमेज मिल जाएंगे. इनमें से किसी भी साइट पर जाकर “Navratri 2025 Status Video Download” या “Navratri Free Images & Videos” सर्च करें. इन वीडियो और तस्वीरों को डाउनलोड करके आप नवरात्रि की बधाई भेज सकते हैं.
उदाहरण के लिए, Pinterest से वीडियो डाउनलोड करने के लिए वीडियो खोलें, तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर क्लिक करके Copy Link चुनें, फिर किसी Pinterest डाउनलोडर वेबसाइट पर लिंक पेस्ट करें और Download दबाएं. वीडियो आपके फोन में सेव हो जाएगा जिसे आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.
वीडियो और इमेज के अलावा आप अपने प्रियजनों को हार्दिक शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं. यहां कुछ संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं या अपने अंदाज़ में बदलकर भेज सकते हैं.
इस नवरात्रि 2025 को सिर्फ घर की पूजा तक सीमित न रखें, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं दें.
यह भी पढ़ें; रियल लाइफ पर बनी 10 एपिसोड की सीरीज, क्राइम थ्रिलर दिल दहलाने वाला, इस ओटीटी पर फ्री में उपलब्ध