Google ने ‘सेल्फ ड्राइविंग’ तकनीक पर किया 1 अरब डॉलर खर्च

HIGHLIGHTS

Google के वेमो और उबेर के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के दस्तावेजों की समीक्षा से यह जानकारी सामने आ गई है उसने इस पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किया है.

Google ने ‘सेल्फ ड्राइविंग’ तकनीक पर किया 1 अरब डॉलर खर्च

Google हालांकि यह जानकारी साझा करने से बचती रही है कि उसने 'सेल्फ ड्राइविंग' तकनीक पर कितना खर्च किया है. लेकिन Google के वेमो और उबेर के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के दस्तावेजों की समीक्षा से यह जानकारी सामने आ गई है उसने इस पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किया है. Google ने सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर भारी-भरकम 1.1 अरब डॉलर से अधिक की रकम खर्च की है. यह जानकारी शॉन बानानजादेह द्वारा दिए गए बयान से मिली है, जो वेमो के वित्तीय विश्लेषक हैं. यह सूचना सबसे पहले IEEE स्पेक्ट्रम के मार्क हैरिस ने निकाली थी. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बानानजादेह उबेर के खिलाफ वेमो के चल रहे मुकदमे में गवाही दे रहे हैं. इसमें वेमो ने दावा किया है कि उबेर ने अपनी सेल्फ ड्राइविंग तकनीक विकसित करने के लिए Google की कंपनी के बौद्धिक संपदा और व्यापार रहस्यों को चुरा लिया.

पिछले महीने उबेर और Google के इस मुकदमे में अदालत ने अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज को गवाही के लिए सम्मन भेजा था. 

वेमो ने उबेर के खिलाफ साल 2017 की शुरुआत में मुकदमा दायर किया था और कहा था कि चुराई गई जानकारी के आधार पर ही कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम करना शुरू किया है.

इमेज सोर्स 

Indo-Asian News Service View Full Profile