दिल्ली और देश के कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. Google Maps ने एक ऐसा फीचर है जो रियल-टाइम AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दिखाता है. यह फीचर यूजर्स को अपने आसपास की हवा की स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट देगा. यह सुविधा 40 से ज्यादा देशों में मौजूद है, जिनमें भारत भी शामिल है.
पहले Google Maps पर दिखाया जाने वाला AQI डेटा कुछ घंटों की देरी से अपडेट होता था. अब नए अपडेट के साथ यूजर्स अपने क्षेत्र की ताजा हवा की क्वालिटी देख पाएंगे. इससे बाहर जाने, वर्कआउट करने या यात्रा की योजना बनाने से पहले हवा की स्थिति का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा.
Google Maps ने AQI को दिखाने के लिए कलर का इस्तेमाल किया है. जिससे इसे आसानी से समझा जा सके. यह फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है. यह स्केल 0 से 500 के बीच चलता है, जहां कम नंबर बेहतर हवा को दर्शाते हैं. वहीं, ज्यादा नंबर मतलब आसपास की हवा खराब है.
इस कलर कोड के जरिए यूजर्स तुरंत समझ पाएंगे कि बाहर निकलना सुरक्षित है या नहीं.
Google Maps पर एयर क्वालिटी कुछ आसान स्टेप्स के जरिए पता किए जा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने Android या iPhone पर Google Maps को अपडेट करें. फिर ऐप खोलें और अपने शहर या वर्तमान लोकेशन को सर्च करें. फिर स्क्रीन के राइट ओर लेयर आइकन (चार वर्ग) पर टैप करें.
ऑप्शन में से ‘Air Quality’ को चुनें. किसी भी शेडेड क्षेत्र पर टैप करने से AQI स्कोर और जानकारी दिखाई देगी. इस फीचर से लोग यह तय कर पाएंगे कि कब बाहर जाना सुरक्षित है और कब घर के अंदर रहना बेहतर है.
दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में जहां प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, Google का यह फीचर बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. यह लोगों को हर घंटे प्रदूषण का सटीक डेटा देगा, जिससे वे अपने दिन के कामकाज को उसी हिसाब से प्लान कर सकेंगे.
यह अपडेट उन लोगों के लिए भी मददगार है जो रोजाना बाहर काम करते हैं या दौड़ने-टहलने जैसी एक्टिविटी करते हैं. Google Maps अब सिर्फ नेविगेशन ऐप नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का भी भरोसेमंद साधन बन गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लड़के ने घर पर बनाया Air Purifier, मिनटों में 400 से 50 पर पहुंच गया AQI, खर्च 2000 रुपये से भी कम