गणेश चतुर्थी भारत के सबसे कलरफुल और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है. खासकर महाराष्ट्र में यह पर्व 10 दिनों तक पूरे उत्साह, भक्ति, संगीत, रोशनी और मिठास से मनाया जाता है. हर घर में भगवान गणेश का स्वागत बेहद खुशी, आनंद और उत्साह की भावना के साथ किया जाता है और गली-गली उत्सव का माहौल बन जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी 26 और 27 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है.
डिजिटल युग में अब यह त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ और परंपराओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोग सोशल मीडिया के जरिए भी खुशियां बांटने लगे हैं. गणपति बप्पा के व्हाट्सऐप स्टेटस वीडियो आजकल काफी लोकप्रिय हो गए हैं, जिन्हें लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर त्योहार की रौनक और बढ़ाते हैं, और इस तरह कुछ अलग अंदाज़ में उन्हें विश भी कर पाते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा करने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए कुछ आसान तरीके जिनसे आप बेहतरीन गणेश चतुर्थी 2025 स्टेटस क्लिप्स डाउनलोड करके शेयर कर सकते हैं.
सबसे आसान विकल्प है यूट्यूब. इसके लिए आपको ये स्टेप्स फ़ॉलो करने होंगे:
यूट्यूब के अलावा कई वेबसाइट्स पर भी खूबसूरत त्योहार वाली क्लिप्स मुफ्त में उपलब्ध होती हैं. गूगल पर बस सर्च करें – “Happy Ganesh Chaturthi 2025 WhatsApp Status Video Download”.
Pexels, Pixabay, Pinterest या Unsplash जैसी वेबसाइट्स पर आकर्षक वीडियो और फेस्टिव डिज़ाइन्स आसानी से मिल जाते हैं. इन्हें MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड करके न केवल व्हाट्सऐप बल्कि इंस्टाग्राम, फेसबुक या डायरेक्ट मैसेज के जरिए भी अपने करीबियों के साथ साझा किया जा सकता है.
उदहारण: Pinterest वीडियो अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले Pinterest ऐप में जाकर वह वीडियो खोलें जिसे आप सेव करना चाहते हैं. फिर नीचे दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स (मेन्यू आइकन) पर टैप करके Copy Link पर क्लिक करें. इसके बाद अपने फ़ोन के ब्राउज़र (जैसे Chrome या Safari) में किसी Pinterest वीडियो डाउनलोडर वेबसाइट को खोलें. वहां लिंक पेस्ट करें और Download बटन दबाएं. वीडियो डाउनलोड होकर आपके फ़ोन की गैलरी या फाइल्स फोल्डर में सेव हो जाएगा. वहीं, इमेज सेव करने के लिए आप ‘Download Image’ पर टैप कर सकते हैं. फिर आप उसे कहीं भी शेयर कर सकते हैं. ऊपर दिए गए प्रॉम्प्ट्स में आप अपने हिसाब से छोटे मोटे बदलाव भी कर सकते हैं.
वीडियो-फोटो के अलावा, आप अपने करीबियों को कुछ भक्ति और प्यार भरे टेक्स्ट मैसेजेस भी भेज सकते हैं या फिर उन्हें भी स्टेटस पर लगा सकते हैं. ऐसे कुछ शुभकामना संदेश के विकल्प नीचे दिए गए हैं:
यह भी पढ़ें: सर्वाइवल गेम, भरपूर ड्रामा और ट्विस्ट लेकर आ रहा MX Player का नया रियलिट शो, ये सितारे होंगे शामिल