गर्मी धीरे धीरे बढ़ रही है। अभी आगे वह समय आने वाला है जब गर्मी के मारे घर में रखे गैजेट भी साथ छोड़ना शुरू कर देने वाले हैं। हालांकि, अभी समय की आप अपने AC से लेकर अपने घर के होम अप्लाइअन्सेंस यानि रेफ्रीजरेटर आदि की भी सही सेटिंग कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गर्मी से राहत मिल जाने वाली है अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो धीरे धीरे फ्रिज उस कंडीशन में चला जाने वाला है कि आपको मकैनिक को ही बुलाना पड़ जाए। इसी कारण आपको इसी समय गर्मी बढ़ते बढ़ते फ्रिज की कुछ ऐसी सेटिंग कर लेनी चाहिए, जिसे आपको अचानक शोक न लगे। हम आपको यहाँ कुछ ऐसी ट्रिक बताएंगे जो आपके काम आएंगी और साथ ही साथ आपके फ्रिज को भी सही प्रकार से काम करने में मदद करने वाली हैं। असल में, गर्मी, सर्दी बरसात के अलग अलग सेटिंग इसीलिए होती है कि इन मौसम में आपको तो राहत मिले ही साथ ही फ्रिज को भी उस कंडीशन के अनुसार काम करने में मदद मिले। आइए अब जानते हैं आपको गर्मी शुरू होते होते कौन सी फ्रिज की सेटिंग आज ही चेंज कर लेनी चाहिए।
गर्मियों के मौसम में आपके फ्रिज को सही तापमान पर चलाना ही सही रहता है। असल में, गर्मियों के लिए ऐसा कहा जाता है कि इस समय तापमान को मीडियम से कुछ ज्यादा पर सेट करना चाहिए। ऐसा करने से आपका फ्रिज सही प्रकार से आपको कूलिंग दे पाता और सही प्रकार से काम भी कर पाता है। इससे बिजली की बचत के साथ साथ फ्रिज पर पड़ने वाले जोर को भी कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप उसे सही तापमान पर चला रहे होते हैं।
आपको इस बात का खास ध्यान रखना है, अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज सही प्रकार से काम करे तो आपको उसे सही प्रकार से काम करने देना होगा। अगर आप दरवाजे को बार बार खोलते हैं या आपके घर में ऐसे बच्चे हैं जो फ्रिज के दरवाजे पर टूटे रहते हैं तो आपको इसे नियंत्रित करना होगा। जब आप फ्रिज को अपना काम सही से करने देते हैं तो वह आपको सही ठंडक दे पाता है।
खाना गर्मियों में लंबे समय तक गर्म रहता है, ऐसे में आपको इस बात को सुनिश्चित करना है कि कभी भी खासकर गर्मियों के मौसम में खाने को फ्रिज में गर्म ही न रखें, ऐसा करने से फ्रिज पर दबाव ज्यादा बढ़ जाता है और उसकी ऊर्जा इस खाने को ठंडा करने में ज्यादा लग जाती है, ऐसे में तापमान को फ्रिज के लिए मैन्टेन करना भी मुश्किल हो जाता है, इसी कारण आपको करना ये है कि खाने को गर्म ही सीधे फ्रिज में न रखकर आपको उसे ठंडा करके रखना चाहिए, ऐसा करने से तापमान बना रहता है और फ्रिज सही प्रकार से काम करता रहता है।
अगर आप अपने फ्रिज को अपनी किचन में रख रहे हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसे आप दीवार से कुछ दूरी पर ही रखें, अगर आप दीवार से मिलाकर इसे रख देते हैं तो फ्रिज से निकलने वाली गर्मी उसी के साथ बनी रहती है, दूर नहीं जा पाती है, ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने फ्रिज को दीवारों से कुछ दूरी पर रखें, ताकि फ्रिज को बाहर की हवा लगती रहे और उससे निकलने वाली हवा भी उससे दूर जाती रहे। इससे कूलिंग सिस्टम बेहतर बनता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज सही प्रकार से काम करता रहे तो आपको इन सभी बातों के अलावा एक बात का और खास ध्यान रखना है कि आपको फ्रिज में ज्यादा से ज्यादा सामान नहीं भरना चाहिए। अगर आपकी जरूरत ज्यादा की है तो आपको ज्यादा लीटर का फ्रिज खरीदना चाहिए, नहीं तो आप पाएंगे कि ज्यादा जोर के कारण फ्रिज के कम्प्रेसर पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही फ्रिज की कूलिंग भी प्रभावित होती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।
इन सभी उपायों को अपनाकर आप अपने फ्रिज से इन गर्मियों में शानदार कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको एक चीज का और ध्यान रखना है कि आपको समय समय पर अपने फ्रिज की सफाई भी करनी चाहिए, ऐसा करने से भी पाइप साफ हो जाते हैं और फ्रिज फिर से सही प्रकार से काम करना शुरू कर देता है। तो आज ही इन सेटिंग को चेंज करके आप अपने फ्रिज से नए जैसा अनुभव ले सकते हैं और गर्मियों में किसी भी समस्या में पड़ने से यह आपको पहले से ही सुरक्षित रखता है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Phones this week: Oppo के महारथी फोन के अलावा Lava के इस फोन की होगी धमाकेदार एंट्री