डिजिटल इंडिया के दौर में जहां Google Pay और PhonePe का बोलबाला है, वहीं अब भारत का अपना सरकारी ऐप BHIM एक नए अवतार में सामने आया है. NPCI ने अपने इस देसी ऐप को बढ़ावा देने के लिए ‘गर्व से स्वदेशी’ (Garv Se Swadeshi) कैंपेन लॉन्च किया है. इससे यूजर्स को काफी फायदा मिलने वाला है.
कैंपने के तहत अगर आप इस ऐप से पहला ट्रांजेक्शन करते हैं, तो आपको तुरंत 20 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा. इतना ही नहीं, आप हर महीने 300 रुपये तक बचा सकते हैं. इसके अलावा, ऐप में ‘स्प्लिट एक्सपेंस’ और ‘यूपीआई सर्कल’ जैसे शानदार फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं.
BHIM ऐप का यह अभियान एक सुरक्षित और विश्वसनीय भारतीय भुगतान मंच को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. इंट्रोडक्टरी ऑफर (introductory offer) के तहत, जब यूजर्स ऐप का उपयोग करके 20 रुपये या उससे अधिक का लेनदेन करते हैं, तो उन्हें 20 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिल रहा है.
यह लिमिटेड टाइम का पेशकश अधिक से अधिक यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए डिजाइन किया गया है.
अच्छी बात है कि फायदा सिर्फ नए यूजर्स तक सीमित नहीं है. BHIM यूजर्स ऐप का उपयोग करके हर महीने 300 रुपये तक कैशबैक कमा सकते हैं. इसमें किराना सामान खरीद, मोबाइल रिचार्ज, बिजली और गैस बिल भुगतान, फ्यूल खर्च और बस या मेट्रो टिकट बुकिंग शामिल हैं.
कंपनी ने अपने ऐप को अपडेट किया है और कई नए यूजर-फ्रेंडली फीचर्स जोड़े हैं.
यह भी पढ़ें: Airtel ने दिया यूजर्स को बड़ा झटका! चुपके से कम कर दिया डेटा, अब मिलेगा बस इतना फायदा