जून आने वाला है और स्कूल-कॉलेज खुलने के साथ ही नए लैपटॉप की तलाश भी शुरू हो जाती है. चाहे आप 11वीं में जा रहे हों, इंजीनियरिंग शुरू कर रहे हों या अपने बच्चे के लिए 4 साल तक चलने वाला लैपटॉप लेना चाहते हों, सवाल एक ही है कि 50,000 रुपये के अंदर सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है.
आज के समय में बजट लैपटॉप सेगमेंट पहले से काफी बेहतर हो चुका है. अब इस रेंज में आपको Ryzen प्रोसेसर, 8GB RAM, 512GB SSD और फुल HD डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. लेकिन दिक्कत यह है कि ऑप्शन इतने ज्यादा हैं कि सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है.
लैपटॉप लेने से पहले तीन चीजों पर फोकस करना जरूरी है, प्रोसेसर, बैटरी और पोर्टेबिलिटी. यही तय करता है कि मशीन लंबे समय तक आपके काम आएगी या नहीं.
Lenovo IdeaPad Slim 3 करीब 33,600 रुपये में एक मजबूत विकल्प है. इसमें Ryzen 3 7320U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD मिलता है. यह लैपटॉप ऑनलाइन क्लास, MS Office और हल्की कोडिंग के लिए सही है. इसका वजन 1.6 किलो है और बैटरी भी ठीक-ठाक चलती है.
Lenovo V15 G4 उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर है जो हॉस्टल में रहते हैं. इसमें Ethernet पोर्ट, USB-C और प्राइवेसी शटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह लैपटॉप इंजीनियरिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है.
HP 15s थोड़ा पुराना प्रोसेसर इस्तेमाल करता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका सर्विस नेटवर्क है. छोटे शहरों में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह सुरक्षित विकल्प है, जहां सर्विस सेंटर आसानी से मिल जाते हैं.
Asus Vivobook Go 15 पोर्टेबिलिटी के मामले में सबसे बेहतर है. इसका डिजाइन पतला है और यह आसानी से बैग में कैरी किया जा सकता है. यह लैपटॉप रोज कॉलेज ले जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए सही है.
Acer Aspire 3 इस लिस्ट का सबसे पावरफुल ऑप्शन है. इसमें Ryzen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिलती है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ा फायदा है. यह लैपटॉप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो कोडिंग, डिजाइन या भारी सॉफ्टवेयर चलाते हैं और लंबे समय तक अपग्रेड नहीं करना चाहते.
अगर आपको बेसिक काम के लिए लैपटॉप चाहिए तो IdeaPad Slim 3 सही रहेगा. अगर कनेक्टिविटी और प्रैक्टिकल फीचर्स चाहिए तो V15 G4 लें. सर्विस और भरोसे के लिए HP 15s अच्छा है, जबकि पोर्टेबल लैपटॉप के लिए Asus Vivobook Go 15 बेहतर है. अगर आपको सबसे ज्यादा पावर चाहिए, तो Acer Aspire 3 सबसे सही विकल्प है.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील