दुनिया भर में आज ऐसा माहौल बन रहा है, जब भूकंप आदि का आना आम सी बात हो गई है. किस भी चेतावनी के बिना भूकंप आ जाते हैं और अभी तक जान माल का बड़ा नुकसान करते आये हैं. इसके अलावा अगर Delhi-NCR की बात करें तो यह भी Red Alert पर ही रहता है, आजकल देखा जा रहा है कि यहाँ भी भूकंप जल्दी जल्दी आने लगे हैं. माहौल तो ऐसा बन रहा है कि महीने में कई कई बार भूकंप आने लगे हैं. हालाँकि, ज्यादातर भूकंप बेहद हल्के होते हैं और इनसे ज्यादा कुछ नुकसान नहीं होता है. हालाँकि, कोई भी किसी प्राकृतिक आपदा को नहीं रोक सकते हैं, लेकिन आज के दिनों में तकनीकी हमारी कुछ मदद जरुर कर सकती है. तकनीकी की मदद से भूकंप के अलर्ट मिल सकते हैं और इस अलर्ट के साथ सभी समय पर सही स्थान पर पहुंचा जा सकता है. गूगल ने इस काम को अब आसान बना दिया है. असल में, गूगल ने एंड्राइड फोन के ग्राहकों के लिए एक नोटिफिकेशन सिस्टम को शुरू कर दिया है. आइये जानते है कि इसे कैसे चालू किया जा सकता है और कैसे बचा जा सकता है.
Google ने एक नए Android Earthquake Alerts System को डेवेलप किया है, जो अभी के लिए एंड्राइड फोन के ग्राहकों के लिए आया है. इस फीचर के लिए, कंपनी यानी Google यूजर्स के स्मार्टफोन को एक Mini Seismometers के तौर पर इस्तेमाल करने वाली है, यह भूकंप आदि को डिटेक्ट करने के साथ साथ यूजर्स को चेतावनी भी देने वाला है. हालाँकि, जैसे ही यह अन्य डिवाइसेज से डेटा को इकट्ठा कर लेता है तो यह बड़ी तेजी से आपको लोकेशन के साथ साथ भूकंप का magnitude आदि भी बना देने वाला है.
उदाहरण के लिए, मानकर चलिए कि किसी भी फोन को कोई मूवमेंट नजर आता है तो यह डेटा को रफ़ लोकेशन के साथ गूगल के सर्वर्स पर सेंड कर देने वाला है. जब, कुछ अन्य डिवाइसेज को इसी लोकेशन से और भी ज्यादा डेटा प्राप्त होता है तो यह जल्दी से उस इलाके के लोगों को अलर्ट भेज देने वाला है.
हालाँकि, California, Oregon और Washington जैसे रीजन के लिए गूगल की और से ShakeAlert नेटवर्क के साथ साझेदारी भी की गई है. इस नेटवर्क के द्वारा लगभग लगभग 1600 Seismic Sensors का इस्तेमाल किया जाता है, यही भूकंप आदि को डिटेक्ट करते हैं. यह सेंसर डेटा को एंड्राइड सिस्टम पर भेजते हैं, इसके बाद नजदीकी यूजर्स को वार्निंग/चेतावनी भेज दी जाती है.
अगर आप अपने एंड्राइड फोन में Earthquake Alerts System को ऑन करना चाहते हैं तो आपको निचे स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
जैसे ही आप इस सेवा को एनेबल कर देते हैं तो अलर्टस आना शुरू हो जायेंगे, चाहे आप अपने फोन को इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं. इस फीचर को ऑन करने के बाद आप अपनी जान बचाने के लिए कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण समय मिलने वाला है. कुछ सेकंड पहले आया अलर्ट भी आपकी जान बचा सकता है. आप समय पर एक सुरक्षित जगह पर पहुँच सकते हैं. यह फीचर एक कमाल का फीचर है. सभी एंड्राइड फोन इस्तेमाल करने वालों को इसे ऑन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या खरीदना चाहिए सस्ते में आने वाला देसी Dragon Phone, ये 5 फीचर्स देखकर समझ आ जायेगा पूरा गुना-गणित