Amazon Summer Sale में औंधे मुंह गिरी इन डबल-डोर रेफ्रिजरेटर्स की कीमतें, आखिरी दिन ऑफर्स का अंबार!

By

बढ़ती जरूरतों और सीमित जगह के बीच अब रेफ्रिजरेटर सिर्फ खाना ठंडा रखने का साधन नहीं रह गए हैं। खासतौर पर बड़े परिवारों या साप्ताहिक ग्रॉसरी स्टोरेज के लिए डबल-डोर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। इन मॉडलों में ज्यादा स्टोरेज के साथ बेहतर ऑर्गनाइजेशन, एडजस्टेबल कूलिंग और बिजली बचाने वाले फीचर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप 5-स्टार या बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी वाले रेफ्रिजरेटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ उपयोगी विकल्पों के बारे में बता रहे हैं।

इन मॉडल्स को अभी खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है क्योंकि Amazon पर Summer Sale चल रही है, जिसमें कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सेल आज रात 12 बजे ख़त्म हो रही है, इसलिए अगर आप आज ही नया फ्रिज ऑर्डर करते हैं, तभी आपको ज्यादा फायदा होगा।

Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

यह मॉडल उन घरों के लिए तैयार किया गया है जहां वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आम बात है और स्टोरेज की जरूरत भी ज्यादा रहती है। इसमें ट्रिपल-डोर डिजाइन दिया गया है, जिससे अलग-अलग खाने की चीज़ों को अलग सेक्शन में रखा जा सकता है। रेफ्रिजरेटर सेक्शन में 183 लीटर और फ्रीजर में 52 लीटर की क्षमता मिलती है। यह मॉडल 160–300V के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है। सालाना लगभग 170 kWh बिजली की खपत वाला यह फ्रिज 3 से 5 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। सेल में इसकी कीमत 26,990 रुपये है, जबकि 4000 रुपये का बैंक ऑफर भी उपलब्ध है. (यहां से खरीदें!)

Samsung 189 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

यह फ्रिज छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और आवाज भी कम आती है। यह मॉडल 100–300V के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है। 5-स्टार एनर्जी रेटिंग इसे बिजली बचाने वाला विकल्प बनाती है। इसके अंदर टफेंड ग्लास शेल्फ, अतिरिक्त स्टोरेज के लिए बेस ड्रॉर और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भी दिया गया है। रोजमर्रा के उपयोग के लिए यह फ्रिज छोटे परिवारों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत अमेज़न पर 17,490 रुपये है. इसके अलावा 750 रुपये का कूपन और 1000 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल रहा है. (यहां से खरीदें!)

Midea 560 L Side-by-Side Frost Free Refrigerator

अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है तो इस रेफ्रिजरेटर पर नजर डाली जा सकती है। यह मॉडल बड़े परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग वर्टिकल सेक्शन दिए गए हैं। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो लगभग 41dB के कम नॉइस लेवल पर काम करता है। डुअल एयरफ्लो सिस्टम फ्रिज और फ्रीजर के बीच गंध को मिलाने से रोकने में मदद करता है। इसमें वॉटर डिस्पेंसर, टफेंड ग्लास शेल्फ, डियोडोराइजर और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे 59% डिस्काउंट के साथ 44,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. (यहां से खरीदें!)

Samsung 653 L Wi-Fi Enabled Side-by-Side Refrigerator

यह फ्रिज हाई-कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। कन्वर्टिबल 5-इन-1 फीचर की मदद से यूजर अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग मोड बदल सकते हैं। इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जिस पर 20 साल की वारंटी मिलती है। यह मॉडल भी स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन को सपोर्ट करता है। Wi-Fi और SmartThings ऐप की मदद से यूजर दूर से भी सेटिंग्स कंट्रोल कर सकते हैं। 3-स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बड़े परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प माना जा सकता है। फिलहाल यह अमेज़न पर 86,399 रुपये में उपलब्ध है जिस पर 1500 रुपये तक का बैंक ऑफर लग सकता है. (यहां से खरीदें!)

Haier SmartChoice 596 L Side-by-Side Refrigerator

यह रेफ्रिजरेटर भी बड़े परिवारों के लिए आकर्षक विकल्प के तौर पर सामने आता है। इसमें 392 लीटर का फ्रिज स्पेस और 204 लीटर का फ्रीजर सेक्शन मिलता है। इसका कन्वर्टिबल सेक्शन जरूरत के हिसाब से फ्रिज या फ्रीजर दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मॉडल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है और 100–260V के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है। इसमें डिजिटल LED पैनल और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे यूजर मोबाइल के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। 3-स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज 5 से 6 सदस्यों वाले परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अभी यह 70,290 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 3500 रुपये का कूपन और 4000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है. (यहां से खरीदें!)

यह भी पढ़ें: 15,000 से कम में 5G कनेक्टिविटी और फीचर्स के ‘बादशाह’ हैं ये 5 फोन, मई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By