Amazon Prime Day 2025 Sale शुरू, इन मोबाइल पर बंपर छूट, भारी डिस्काउंट पर मिल रहे टैब और लैपटॉप

Updated on 12-Jul-2025

Amazon Prime Day 2025 Sale की शुरुआत हो गई है. इस सेल का फायदा आज रात 12 बजे से लिया जा सकता है. 12 जुलाई से शुरू हुई यह सेल 14 जुलाई तक चलेगी. तीन दिन तक चलने वाली Amazon Prime Day 2025 Sale में कई प्रोडक्ट्स को बंपर छूट के साथ बेचा जा रहा है.

हालांकि, इस सेल में बंपर छूट का फायदा लेने के लिए आपके पास Amazon Prime मेंबरशिप होनी जरूरी है. यहां पर आपको Amazon Prime Day 2025 Sale में मिलने वाली टॉप डील्स के बारे में बता रहे हैं. इसमें मोबाइल से लेकर टैबलेट, लैपटॉप और दूसरे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

OnePlus 13s (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें)

सेल के दौरान हाल में लॉन्च हुए OnePlus 13s को बंपर छूट के साथ खरीदा जा सकता है. इस फोन को 57,999 रुपये में लिस्ट किया है. जबकि सेल के दौरान इस फोन केवल 53,998 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा ICICI Bank और SBI Card के साथ 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इससे आप 50 हजार रुपये से भी कम में इस फोन को खरीद सकते हैं. कंपनी 9 महीने का No Cost EMI का भी ऑप्शन दे रही है.

iQOO Z10 5G (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें)

सेल में गेमर्स के लिए खास मोबाइल पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. आप सेल में iQOO Z10 5G को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस फोन को भारत में 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन, सेल में आप 4 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं. यानी आप फोन को केवल 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ 6 महीने का No Cost EMI का भी ऑप्शन है.

Redmi A4 5G (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें)

अगर आप बजट सेगमेंट में फोन देख रहे हैं तो आपके पास Redmi का भी ऑप्शन है. इस फोन को भी बंपर छूट के साथ लिस्ट किया गया है. फोन की ओरिजिनल प्राइस 10,999 रुपये से कम करके 7,999 रुपये कर दी गई है. यानी आप सीधे 3 हजार रुपये की बजट इस सस्ते 5G फोन पर खरीद सकते हैं.

Samsung Tab S9 FE (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें)

अगर आप काफी समय से टैब लेने की सोच रहे हैं तो अभी बढ़िया मौका है. सेल के दौरान Samsung Tab S9 FE को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. इस टैबलेट की कीमत को 44,900 रुपये से कम करके 28,999 रुपये तक दिया गया है. इसके अलावा 4000 रुपये तक इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है.

ASUS Vivobook 15 13th Gen i5 (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें)

अगर आप 50 हजार रुपये के आसपास एक बढ़िया लैपटॉप लेना चाहते हैं तो ASUS Vivobook 15 13th Gen i5 एक बढ़िया ऑप्शन है. इसकी ओरिजिनल कीमत 69,990 रुपये है लेकिन सेल के दौरान आप इसको 50,890 रुपये में खरीद सकते हैं. 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ 12 महीने No Cost EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: उमस वाली गर्मी में कूलर बन जाएगा AC का ‘बाप’, बर्फ के साथ 10 रुपये वाली चीज डालते ही कमरा को बना देगा शिमला

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :