गर्मियों में कूलर के दाम में मिलेगी AC वाली ठंडक..बस जहन में बिठा लो ये 5 पॉइंट्स

जैसे ही गर्मी की शुरुआत हो जाती है, वैसे ही लोग खुद बखुद पंखे से कूलर और कूलर से AC की ओर भागने लगते हैं। हालांकि, ये बात भी सच है कि सभी के बजट में एसी नहीं होता है। कुछ लोग पंखे में ही गर्मियां गुजार देते हैं, कुछ लोगों इसी काम को कूलर के जरिए करते हैं और कुछ लोग जाहिर तौर पर एसी की ओर मुड़ जाते हैं। अगर सबसे किफायती और घर को ठंड करने वाले प्रोडक्ट को देखते हैं तो इसे कूलर कहा जा सकता है, यह सस्ता और कूलिंग के लिए एसी के अलावा एक बेस्ट ऑप्शन है। अब कूलर हमारे घर को ठंडा कर सकता है, यह सब जानते हैं लेकिन गलती उस समय हो जाती है, जब आप कूलर के मात्र डिजाइन को देखकर या सेल्समैन की बेकार की बातें सुनकर ही अपने लिए एक कूलर की खरीदारी कर लेते हैं। ऐसे में आपको ठंडक तो मिलने से रही आपके घर का बिजली का बिल भी बढ़ जाने वाला है और बहुत से नए फीचर्स से भी आप अछूते रह जाते हैं। असल में, कूलर की ठंडक उसके टेक्निकल फीचर्स पर निर्भर करती है, ना कि उसके लुक पर, इसका मतलब है कि आपको कूलर को किन बातों को ध्यान में रखकर खरीदना है, इसमें से एक बात आप जान चुके हैं। आइए अब अन्य पर भी नजर डालते हैं।

कूलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप कूलर खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको केवल और केवल डिजाइन पर ही नहीं जाना है। अब आपको इसके अलावा ध्यान किन बातों का रखना है आइए जानते हैं। सबसे पहले आपको ऐसा कूलर खरीदना चाहिए, जिसमें Honeycomb Cooling Pad लगे हों। हालांकि, आजकल ज्यादातर अच्छे कूलर में हनीकॉम्ब पैड आते हैं। ऐसे में लुक्स की गलती के साथ साथ ये गलती न करें। असल में, परंपरागत घास वाले पैड से ज्यादा ठंडी हवा देते इन पैड्स से मिलती है। इसके अलावा यह लंबे समय तक भी चलते हैं। हनीकॉम्ब पैड हवा को ज्यादा ठंडा और साफ बनाते हैं, इसलिए कूलर खरीदते समय यह फीचर जरूर देखना चाहिए।

पानी के टैंक का भी रखें खास ध्यान

अगर आप यह सुनिश्चित कर चुके हैं तो दूसरी सबसे जरूरी चीज का आपको जो ध्यान रखना है, वह है कूलर के वाटर टैंक का। आपको यह देखना है कि आप जितना बड़ा टैंक ले सकें आपको लेना चाहिए। ऐसा करके आप बड़े से बड़े कमरे में लंबे समय तक के लिए ठंडी हवा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपका कमरा छोटा है या आप छोटे स्थान पर ठंडक लेना चाहते हैं तो आपको छोटी टंकी वाले कूलर को भी खरीद लेना चाहिए। बड़ी टंकी के साथ आपको टैंक को बार बार भरने की जरूरत नहीं होने वाली है। इसके स्थान पर आपको लंबे समय तक ठंडक मिलती रहने वाली है।

कूलर खरीदते समय इस बात का रखें खास ध्यान

इसके अलावा आपको एक अन्य चीज का भी खास ध्यान रखना चाहिए, जो है Inverter Compatible Cooler। गर्मियों में कई जगह बिजली कटती रहती है, इसलिए ऐसा कूलर खरीदना ही फायदेमंद हो सकता है जो इन्वर्टर पर भी आसानी से चल जाए और कम बिजली खर्च करे। इस तरह का कूलर लेने से आपका बिजली का बिल भी बेहद कम हो जाने वाला है।

आइस चैम्बर वाला कूलर लेने से होगा फायदा

अब आप जान चुके हैं कि आपको एक कूलर को खरीदते समय किन किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है। इसके अलावा आपको एक अन्य चीज का और खास ध्यान रखना चाहिए, वो है कूलर में Ice Chamber। इसमें बर्फ डालने से हवा और ज्यादा ठंडी हो जाती है। इस तरह के फीचर को उस समय ज्यादा से ज्यादा काम में लिया जा सकता है, जब गर्मी बढ़ती जा रही हो। इसके अलावा, इस बात का भी खास ध्यान रखें कि जो कूलर आप चुन रहे हैं, उसमें 4-Way Air Deflection फीचर होना चाहिए, इस फीचर की मदद से हवा को कोने कोने में पहुंचाने में मदद मिलती है। किसी भी घर के बड़े कमरों के लिए इस फीचर का कूलर में होना बेहद जरूरी है।

बॉडी और कूलर की क्वालिटी का भी रखें खास ध्यान

अंत में, अब जब आपको पता है कि आपको किस और कितने फीचर वाले कूलर को चुनना है, लेकिन इसके अलावा आपको एक अन्य बात का भी ध्यान रखना है कि यह कूलर बॉडी और क्वालिटी में भी बेहतर होना चाहिए। आप एक मजबूत प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर अगर खरीद रहे हैं तो यह लंबे समय तक चलने वाला है। इसके अलावा आपको व्हील्स, पानी लेवल इंडिकेटर और आसान मूवमेंट जैसे छोटे-छोटे फीचर्स से लैस कूलर को ही खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप एक बेस्ट कूलर को खरीद रहे हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आपको पैसे इन गर्मियों में वेस्ट ही जा रहे हैं।

नोट: आर्टिकल में इस्तेमाल हुए इमेज AI से निर्मित हैं!

यह भी पढ़ें: OnePlus ने निकाला जबरदस्त Magnetic Cooler, मिनटों में फोन का तापमान कर देता है बर्फ जैसा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :