AC
AC Servicing Cost: गर्मी शुरू होते ही AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन सिर्फ AC चलाना काफी नहीं होता, उसकी सही सर्विसिंग भी उतनी ही जरूरी है. अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो ठंडक कम होगी, बिजली बिल बढ़ेगा और बाद में भारी खर्च भी झेलना पड़ सकता है. इसलिए समझना जरूरी है कि अलग-अलग सर्विस का कितना खर्च आता है और कहां लोग बेवजह पैसे लुटा देते हैं.
स्प्लिट AC में इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट होती हैं, इसलिए इसकी सर्विस थोड़ी महंगी और जटिल होती है. बेसिक सर्विस के लिए आमतौर पर 500 से 1000 रुपये तक खर्च आता है. अगर आप डीप क्लीनिंग करवाते हैं, जिसमें जेट वॉश के साथ दोनों यूनिट साफ किए जाते हैं, तो यह खर्च 900 से 1500 रुपये तक जा सकता है.
अगर कूलिंग कॉइल की सफाई या रिपेयर की जरूरत हो, तो 700 से 1200 रुपये तक लग सकते हैं, जबकि ड्रेन पाइप साफ कराने का खर्च 200 से 500 रुपये के बीच होता है. सबसे महंगा काम गैस रिफिलिंग होता है, जो 2000 से 3500 रुपये तक जा सकता है.
पूरा डीप सर्विस पैकेज, जिसमें इनडोर यूनिट की सफाई, कंडेंसर चेक और गैस लेवल जांच शामिल होती है, आमतौर पर 2000 से 2500 रुपये के बीच पड़ता है.
विंडो AC की सर्विसिंग आसान होती है और खर्च भी कम आता है. बेसिक सर्विस 400 से 700 रुपये में हो जाती है, जबकि डीप क्लीनिंग के लिए 700 से 1200 रुपये तक खर्च आता है.
कॉइल क्लीनिंग 500 से 900 रुपये में हो जाती है और गैस रिफिलिंग 1800 से 3000 रुपये तक पड़ सकती है. अगर आप पूरा सर्विस पैकेज लेते हैं, तो लगभग 1500 से 1800 रुपये खर्च होते हैं, जिसमें गैस शामिल नहीं होती.
AC की कूलिंग कम होने का सबसे बड़ा कारण गैस की कमी होती है, लेकिन हर बार गैस भरवाना जरूरी नहीं होता. अलग-अलग गैस के हिसाब से खर्च भी बदलता है.
फिल्टर की सफाई सबसे बेसिक लेकिन सबसे जरूरी काम है. इसे नजरअंदाज करेंगे तो AC की परफॉर्मेंस गिर जाएगी.
सर्विस के दौरान कई बार तकनीशियन दूसरी समस्याएं भी बता देते हैं, जिनका खर्च अलग होता है.
हर सर्विस जरूरी नहीं होती, और यही जगह है जहां लोग फंसते हैं.
AC धीरे-धीरे धूल और गंदगी जमा करता है, जिससे उसकी कूलिंग घटती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है. अगर समय पर सफाई नहीं हुई तो अंदर के पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं. इसलिए साल में कम से कम एक या दो बार सर्विसिंग कराना जरूरी है, खासकर गर्मी शुरू होने से पहले.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान